IND vs AUS: तो इसका मतलब श्रेयस अय्यर दूसरे टेस्ट में खेलते हुए आएंगे नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: तो इसका मतलब श्रेयस अय्यर दूसरे टेस्ट में खेलते हुए आएंगे नजर

17 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाना है।

Shreyas Iyer and Rahul Dravid (Pic Source-Twitter)
Shreyas Iyer and Rahul Dravid (Pic Source-Twitter)

17 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। इस शानदार टेस्ट मुकाबले से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने श्रेयस अय्यर के भारतीय प्लेइंग XI में शामिल होने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बता दें, नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया था जिसकी वजह से मेजबान इस समय चार मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है।

राहुल द्रविड़ के मुताबिक अगर श्रेयस अय्यर दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले पूरी तरह से फिट रहते हैं तो वो तुरंत टीम की प्लेइंग XI में शामिल हो जाएंगे। पीठ में चोट लगने की वजह से अय्यर ना तो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेल पाए थे और ना ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में। बैंगलोर NCA में उनका रिहैबिलिटेशन पूरा हो चुका है और अब वो पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।

दूसरे टेस्ट मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने कहा कि, ‘काफी अच्छा लगता है जब कोई खिलाड़ी अपनी चोट से उभरकर टीम में वापसी कर रहा होता है। हम कभी नहीं चाहते कि कोई खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो जाए। इससे उसकी सोच में भी फर्क पड़ता है। काफी खुशी महसूस हो रही है कि वो अब फिट हैं और वापसी कर रहे हैं। ट्रेनिंग के बाद ही हम उनके ऊपर अपना फैसला सुनाएंगे।

आज उन्होंने काफी लंबा सेशन किया और ट्रेनिंग भी की। अगर वो पूरी तरह से फिट है और इस मैच के पांचों दिन का लोड उठा सकते हैं तब उनके पहले के प्रदर्शन को देखते हुए वो सीधा प्लेइंग XI में शामिल हो जाएंगे।’

श्रेयस अय्यर स्पिन को काफी अच्छी तरह से खेलते हैं: राहुल द्रविड़

आशंका लगाई जा सकती है कि अगर श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी होती है तो वो सूर्यकुमार यादव की जगह ले सकते हैं।

द्रविड़ ने आगे कहा कि, ‘श्रेयस स्पिन को काफी अच्छा खेलते हैं और उनका टेंपरामेंट भी काफी शानदार रहा है। श्रेयस अय्यर ने कई बार मुश्किल परिस्थितियों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और बड़ा स्कोर बनाया है। जडेजा और पंत ने भी ऐसा ही किया है। उम्मीद करता हूं कि श्रेयस आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे।’

close whatsapp