IPL 2023 का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और कहां होंगे CSK के सभी मुकाबले - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और कहां होंगे CSK के सभी मुकाबले

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स पहला मैच गुजरात टाइटंस के साथ 31 मार्च को खेलेगी।

Chennai Super Kings (Photo source: Twitter)
Chennai Super Kings (Photo source: Twitter)

आईपीएल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल के 16वें सीजन का इंतजार कर रहे फैंस को अब अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीम को देखने के लिए अब बस कुछ ही क्षण इंतजार करना होगा। दरअसल 31 मार्च से आईपीएल 2023 का आगाज होगा और सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच फैंस एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर रहे होंगे। आइए आपको आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल बताते हैं।

पहले एनकाउंटर में गुजरात से भिड़ेगी चेन्नई

आईपीएल 2022 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई चार मैच भी मुश्किल से जीत पाई थी। टीम ने आईपीएल 2022 को पाइंट्स टेबल में नंबर-9 स्थान पर खत्म किया था। लेकिन इस साल चेन्नई जीत के लिए अपना पूरा दम दिखाती हुई नजर आएगी।

माना यह जा रहा है कि यह सीएसके के कप्तान धोनी के लिए आखिरी आईपीएल हो सकता है। इस सीजन सभी टीमें 7 मैच अपने होम ग्राउंड और 7 मैच दूसरे टीम के होम ग्राउंड पर खेलती हुई दिखेगी। सभी टीमों को इस सीजन कुल 14 लीग मुकाबले खेलने होंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 में मजबूत टीम के रूप में नजर आ रही हैं। टीम में बेन स्टोक्स, मोईन अली, मिचेल सैंटनर, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा जैसे कुछ शानदार खिलाड़ी है। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात जायंट्स ने अहमदाबाद में होगा।

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल-

मैच नंबर. दिन दिनांक मैच समय (IST) वेन्यू
1 शुक्रवार मार्च 31, 2023 GT vs CSK 7:30 PM नरेंद्र मोटी स्टेडियम
6 सोमवार अप्रैल 3, 2023 CSK vs LSG 7:30 PM चेपॉक
12 शनिवार अप्रैल 8, 2023 MI vs CSK 7:30 PM वानखेड़े
17 बुधवार अप्रैल 12, 2023 CSK vs RR 7:30 PM चेपॉक
24 सोमवार अप्रैल 17, 2023 RCB vs CSK 7:30 PM चिन्नास्वामी
29 शुक्रवार अप्रैल 21, 2023 CSK vs SRH 7:30 PM चेपॉक
33 रविवार अप्रैल 23, 2023 KKR vs CSK 7:30 PM ईडन गार्डन
37 गुरूवार अप्रैल 27, 2023 RR vs CSK 7:30 PM सवाई मानसिंह स्टेडियम
41 रविवार अप्रैल 30, 2023 CSK vs PBKS 3:30 PM चेपॉक
46 गुरूवार मई 4, 2023 LSG vs CSK 3:30 PM इकाना स्टेडियम
49 शनिवार मई 6, 2023 CSK vs MI 3:30 PM चेपॉक
55 बुधवार मई 10, 2023 CSK vs DC 7:30 PM चेपॉक
61 रविवार मई 14, 2023 CSK vs KKR 7:30 PM चेपॉक
67 शनिवार मई 20, 2023 DC vs CSK 3:30 PM अरूण जेटली स्टेडियम

close whatsapp