IPL 2023: 'उसे टीम से बाहर होने का डर है...'- राहुल त्रिपाठी को लेकर बड़ी बात बोल गए साइमन डूल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: ‘उसे टीम से बाहर होने का डर है…’- राहुल त्रिपाठी को लेकर बड़ी बात बोल गए साइमन डूल

राहुल त्रिपाठी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 21 गेंदो में 15 रनों की पारी खेली थी।

Rahul Tripathi Simon Doull (Photo Source: Twitter)
Rahul Tripathi Simon Doull (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद काफी ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है। टूर्नामेंट में टीम अब तक सात मुकाबलों में से मात्र दो ही मुकाबले जीत पाई है। टीम को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 144 रनों पर रोक दिया था।

लेकिन टीम फ्लॉप बल्लेबाजी के चलते 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर मात्र 137 रन ही बना पाई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राहुल त्रिपाठी 21 गेंदो में मात्र 15 रन ही बना पाए। न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी साइमन डूल ने हाल ही में राहुल त्रिपाठी के फ्लॉप प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है।

राहुल त्रिपाठी को लेकर साइमन डूल ने कही यह बात

आईपीएल 2023 में राहुल त्रिपाठी खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके चलते उनके ऊपर प्लेइंग 11 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। क्रिकेट कमेंटटेटर साइमन डूल ने दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान राहुल त्रिपाठी के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, ‘एक ही बार उसका स्ट्राइक रेट अच्छा था जब उसने 74 रनों की नाबाद पारी खेली थी।’

‘उसके बाद जब भी उसने 10 या उससे अधिक गेंदे खेली है तब उसने कम रन ही बनाए हैं। वह टीम में अपने जगह को लेकर चिंतित हैं जबकि उसे नहीं होना चाहिए। वह टीम के लिए तीसरे नंबर पर अच्छा है। उसे पावरप्ले के अंदर अच्छा खेल दिखाना होगा।’

हर नये बल्लेबाज के लिए शुरूआत करना मुश्किल है- साइमन डूल

साइमन डूल का कहना है कि रन चेज में मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी जैसे बल्लेबाजों को रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए। साइमन डूल ने कहा, ‘चाहे वो मयंक अग्रवाल हो या राहुल त्रिपाठी दोनों में से किसी एक को आगे बढ़ना था। रन रेट का दबाव कम होने लगा था इसका मतलब यह है कि जब हर नया बल्लेबाज आता है तो शुरूआत करना मुश्किल होता है।’

‘जब आप कोशिश करते हैं और तेजी से कोशिश करते हैं तो आप अपना विकेट गंवा देते हैं। उनके पास तीन बल्लेबाज थे जो काफी अच्छी स्ट्राइक रेट पर थे। मयंक 125 पर थे लेकिन क्लासेन 163 और वाशिंगटन सुंदर 160 पर। जो दर्शाता है कि आप खेल के बीच में अच्छे नहीं थे।’

close whatsapp