WPl 2023: आकाश चोपड़ा ने तो अभी से RCB को पहले सत्र का विजेता घोषित कर दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPl 2023: आकाश चोपड़ा ने तो अभी से RCB को पहले सत्र का विजेता घोषित कर दिया

4 मार्च से महिला प्रीमियर लीग 2023 सत्र की शुरुआत होने वाली है।

Aakash Chopra. (Photo Source: Instagram)
Aakash Chopra. (Photo Source: Instagram)

4 मार्च से महिला प्रीमियर लीग 2023 सत्र की शुरुआत होने वाली है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, 13 फरवरी को खिलाड़ियों का ऑक्शन रखा गया था जिसमें सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीम में कई शानदार खिलाड़ियों को शामिल किया।

5 फ्रेंचाइजियों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने भी कई अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल किया। उन्होंने भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा जो इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनी। उन्होंने भारत की तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष को भी अपने खेमे में शामिल किया।

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने महिला प्रीमियर लीग 2023 से पहले RCB को सबसे अच्छी टीम का खिताब दिया। उन्होंने कहा कि रेणुका सिंह भारत की इस समय की सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और रिचा घोष को उन्होंने सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर का दर्जा दिया। बता दें, रिचा घोष ने महिला वर्ल्ड कप में 130.76 के स्ट्राइक रेट से 136 रन बनाए।

RCB के पास काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने जिओसिनेमा के स्पोर्ट्स शो #akashvani में कहा कि, ‘गेंदबाजी की बात की जाए तो टीम के पास रेणुका सिंह ठाकुर है जो सच में काफी कमाल की गेंदबाज है। उनके पास देश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी हैं। टी-20 प्रारूप में रिचा घोष काफी अच्छी बल्लेबाज है जो नीचे आकर बेहतरीन बल्लेबाजी करने में सक्षम है। RCB के पास सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर है।’

स्मृति मंधाना को लेकर आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, ‘महिला टीम के लिए उन्होंने यह किया कि स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा। यह 3 हफ्ते का टूर्नामेंट है और आपको 3 हफ्ते के लिए 3.4 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। पुरुष टूर्नामेंट में उनको 8 हफ्ते खेलना पड़ता है और उसमें उनको 10 करोड़ों पर मिलते हैं। अभी तक महिला प्रीमियर लीग में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई है और मैं यही कहूंगा कि महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा पैसे मिल रहे हैं।’

close whatsapp