NZ vs ENG: न्यूजीलैंड से 1 रन से हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने दिया बड़ा बयान
टेस्ट क्रिकेट में फाॅलोऑन देने के बाद हारने वाली कुल तीसरी टीम बन गई है इंग्लैंड
अद्यतन - Feb 28, 2023 2:58 pm

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर थी। इस दौरे का दूसरा मैच दोनों टीमों के बीच बासिन रिजर्व मैदान वेलिंगटन में खेला गया। तो वहीं इस मैच में कीवी टीम के हाथों एक रन से हारने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ा बयान दिया है।
कीवी टीम से हारने के बाद ये क्या बोल गए स्टोक्स
बता दें कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मैच खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स ने पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया है। स्टोक्स ने कहा यह टेस्ट क्रिकेट के खेल के बारे में है जो अविश्वसनीय है। उस दौरान हम जिन भावनाओं से गुजर रहे थे और कीवी टीम भी मैच से लगभग बाहर हो गई थी। इस तरह का मैच खेलना, अविश्वसनीय था और दर्शकों को पैसों का रिटर्न मिल गया।
स्टोक्स ने आगे कहा- वहां खेल की परिस्थितियों के अनुसार खेलने का मसला था, हम जानते थे कि मेरी और रूट के बीच हुई साझेदारी के बाद मैच के किसी पाॅइंट पर टिम साउदी इसे पासे की तरह पलटना चाहेगा और वैग्स (नील वैगनर) आए और खेल को उनके (न्यूजीलैंड) लिए खोल दिया।
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच का हाल:
दोनों टीमों के बीच हुए इस मैच का हाल बताएं तो न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 87.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 435 रन पर घोषित की।
तो वहीं इसके जबाव मे कीवी टीम की पहली पारी सिर्फ 209 रन पर सिमट गई और उस फाॅलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 483 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 258 रनों का टारेगट रखा।
हालांकि एक समय जो रूट (95 रन), बेन स्टोक्स (33 रन) और बेन फाॅक्स के (35 रन) के बाद लग रहा था कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ नील वैगनर के 15.2 ओवर में 4 विकेट की बदौलत इस मैच को न्यूजीलैंड ने 1 रन से रोमांचक तरीके से जीत लिया।