IND vs AUS: इंदौर टेस्ट में मोहम्मद सिराज के जेस्चर ने जीता युवा फैन का दिल
इंदौर टेस्ट में देखने को मिली ये मजेदार घटना
अद्यतन - Mar 2, 2023 10:53 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंदौर टेस्ट में अपने जेस्चर से एक युवा फैन का दिल जीत लिया है। गौरतलब है कि इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है।
सिराज ने जीता युवा फैन का दिल
बता दें इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो बाउंड्री लाइन पर मोहम्मद सिराज फील्डिंग कर रहे होते हैं। तो वही उस समय उनके पास ड्रिंकबॉय एनर्जी लेकर आता है तो इसके बाद सिराज अपनी ड्रिंक को युवा फैन को सौंप कर उसका दिन बना देते हैं।
देखें वीडियो
#INDvsAUSTest#siraj
Siraj gave energy drink to his fan pic.twitter.com/Vu3VE298z1— Akash Yadav (@Akash_Yadav_18) March 2, 2023
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा मैच, दूसरा दिन:
गौरतलब है कि आज मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 156 रनों से आगे खेलना शुरू ही किया था कि मात्र 34 रनों के अंदर टीम ने 6 विकेट गंवा दिए और पूरी टीम सिर्फ 197 रनों पर ऑल आउट हो गई। पर इस वक्त तक कंगारू टीम ने भारत पर 88 रनों की बढ़त बना ली है।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए तो वहीं मार्नस लाबुशेन ने 31 तो स्टीव स्मिथ ने 26 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ भारत की तरफ से गेंदबाजी में 4 विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए तो रवि अश्विन और उमेश यादव ने क्रमश: 3-3 विकेट लिए।
इसके बाद पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 88 रनों से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने आगे खेलना शुरू किया और पहली पारी की तरह एक के बाद विकेट गिरना शुरू हुआ। वो तो शुक्र हो चेतेश्वर पुजारा का, जिनकी बदौलत मैच में भारत थोड़ा सा संभल पाया।
बता दें कि भारत की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 59 रन पुजारा ने बनाए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाए व और कोई बल्लेबाज ज्याद रन नही बना सका। रोहित 12 तो विराट 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए तो मिचेल स्टार्क और मैथ्यू खुनेमन ने क्रमश: 1-1 विकेट लिए। साथ ही आपको बता दें कि मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 76 रनों की जरूरत है।