IND vs AUS: मेजबान के लिए चौथा टेस्ट जीतना बेहद जरूरी, अपनी प्लेइंग XI में कर सकता है 3 महत्वपूर्ण बदलाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: मेजबान के लिए चौथा टेस्ट जीतना बेहद जरूरी, अपनी प्लेइंग XI में कर सकता है 3 महत्वपूर्ण बदलाव

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से अपने नाम किया।

Indian Cricket Team (Photo Source BCCI)
Indian Cricket Team (Photo Source BCCI)

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मुकाबलों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। पहला टेस्ट मेजबान भारत ने एक पारी और 132 रन से अपने नाम किया था जबकि दूसरे टेस्ट को उन्होंने छह विकेट से जीता था। इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से अपने नाम किया।

अब इन दोनों टीमों के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें, चौथा टेस्ट जीतना भारत के लिए काफी जरूरी है क्योंकि अगर वो इस टेस्ट को हार जाता है तो टीम के WTC के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बहुत ही कम हो जाएगी।

उम्मीद लगाई जा सकती है कि भारत चौथे टेस्ट में अपनी टीम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करें। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन बदलाव जो भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में कर सकता है।

3- केएस भरत की जगह इशान किशन

Ishan Kishan and KS Bharat (Pic Source-Twitter)
Ishan Kishan and KS Bharat (Pic Source-Twitter)

केएस भरत ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 89 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 37.21 के औसत से 4764 रन बनाए हैं। उनकी विकेटकीपिंग भी काफी अच्छी है।

अभी तक खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीन टेस्ट मुकाबलों में इशान किशन की जगह केएस भरत को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। हालांकि बल्लेबाजी से भरत अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने 3 मुकाबलों में 14.25 के औसत से मात्र 57 रन बनाए हैं।

उम्मीद लगाई जा सकती है कि टीम मैनेजमेंट आगामी चौथे टेस्ट में केएस भरत की जगह इशान किशन को प्लेइंग XI में शामिल करें। किशन को विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनकी विकेटकीपिंग भी काफी अच्छी रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि किशन इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp