SL vs IND: पहला मैच टाई होने के बाद भी भारत ने रियान पराग और ऋषभ पंत को दूसरे वनडे में नहीं खिलाया, यहां जाने बड़ी वजह  - क्रिकट्रैकर हिंदी

SL vs IND: पहला मैच टाई होने के बाद भी भारत ने रियान पराग और ऋषभ पंत को दूसरे वनडे में नहीं खिलाया, यहां जाने बड़ी वजह 

मुकाबले में भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

Riyan parag and rishabh pant (Image Credit- Twitter X)
Riyan parag and rishabh pant (Image Credit- Twitter X)

भारत और श्रीलंका (SL vs IND) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 4 अगस्त, रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में मेजबान श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका के इस फैसले के बाद, भारतीय टीम मुकाबले में पहले गेंदबाजी करते हुए नजर आएगी।

गौरतलब है कि श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच को टाई कराया था। तो वहीं पिछले मैच में केएल राहुल (31) भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। लेकिन इन सब के बावजूद दूसरे वनडे मैच में ऋषभ पंत और रियान पराग को खेलने को मौका नहीं मिला है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्यों वे इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं:

इस वजह से नहीं खेल रहे हैं पराग और पंत

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत और रियान पराग के ना खेलने को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस के समय कहा- हमें पता है कि रनों का पीछा करते हुए क्या करना है। आप हमेशा एक मानसिकता के साथ नहीं खेल सकते हैं, लेकिन एक बात है कि हमें टीम के तौर पर पूरी आजादी से खेलना है। हम सेम टीम के साथ खेल रहे हैं।

दूसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत (IND): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका (SL): पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।

close whatsapp