वर्ल्ड कप फाइनल देख रिंकू सिंह की आंखें हुई थी नम, अब खाई बदला लेने की कसम - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप फाइनल देख रिंकू सिंह की आंखें हुई थी नम, अब खाई बदला लेने की कसम

पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया ने जमकर किया अभ्यास।

Rinku Singh (Image Credit-Instagram)
Rinku Singh (Image Credit-Instagram)

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है, जहां इस सीरीज में रिंकू सिंह भारतीय टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। वर्ल्ड कप फाइनल में मिली ऑस्ट्रेलिया से हार को सब खिलाड़ी पीछे छोड़ चुके हैं और इस सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं। जिसकी झलक खुद रिंकू ने अपने सोशल मीडिया पर दिखाई है और इस बार ये बल्लेबाज फाइनल की हार का बदला लेने के लिए बेकरार है।

कितने मुकाबले होंगे ऑस्ट्रेलिया के साथ?

युवा खिलाड़ियों से लबरेज टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने जा रही है, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ये टीम कल से यानी की 23 तारीख से इस सीरीज का आगाज करेगी। जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी, वहीं श्रेयस अय्यर आखिरी के 2 टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया का साथ जुड़ जाएंगे। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया टीम भी पहले मैच के लिए Visakhapatnam पहुंच गई है।

रिंकू सिंह तैयार हैं ऑस्ट्रेलिया के होश उड़ाने के लिए

*पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया ने जमकर किया अभ्यास।
*इसी कड़ी में धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह ने भी नेट्स में बहाया पसीना।
*सोशल मीडिया पर अपनी अभ्यास की तस्वीरें की बल्लेबाज ने पोस्ट।
*रिंकू का अंतिम 11 में खेलना पूरी तरह तय है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ।

ये पोस्ट शेयर किया है बल्लेबाज रिंकू सिंह ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

टीम इंडिया को खेलना है लगातार क्रिकेट

वर्ल्ड कप 2023 के बाद तुरंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू हो रही है, उसके बाद टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के एक लंबे दौरे पर जाना है। वहीं अगले साल जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया घरेलू मैदानों पर टी20 सीरीज खेलेगी और उसके बाद इंग्लैंड के साथ टीम इंडिया की अलग-अलग सीरीज होगी। जिसके बाद IPL का आगाज होगा जाएगा और फिर टी20 वर्ल्ड कप भी साल 2024 IPL के बाद खेला जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों को लगातार क्रिकेट खेलना है और कई खिलाड़ी आपको बड़ी सीरीज से आराम लेते हुए भी नजर आ जाएंगे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?