ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब हर चीज का दिखावा कर रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब हर चीज का दिखावा कर रहे हैं!

हार्दिक इन दिनों फिटनेस पर कर रहे हैं बहुत फोकस।

Hardik Pandya  (Photo Source: Instagram)
Hardik Pandya (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए अच्छे दिन लौट आए हैं, जहां इस खिलाड़ी ने फिर से टीम इंडिया में वापसी की है और ये वापसी धमाकेदार रही है। दूसरी ओर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने खेल के साथ-साथ फिटनेस पर भी ध्यान दे रहे हैं, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद साझा की।

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने की थी कप्तानी भी

टीम इंडिया में वापसी के साथ-साथ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कप्तानी की भी जिम्मेदारी ली थी, हाल ही में हुई आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हार्दिक भारतीय टीम के कप्तान थे। साथ ही हार्दिक की कप्तानी में टीम ने सीरीज भी अपने नाम की थी।

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को हर जगह जिम करना है अब!

*हार्दिक इन दिनों फिटनेस पर कर रहे हैं बहुत फोकस।
*हाल ही में इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने लगाई है इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी में छत पर जिम करते नजर आ रहे हैं पांड्या।
*इस वक्त विदेश में मौजूद है ये खिलाड़ी।

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का टशन तो देखो

Hardik Pandya  (Photo Source: Instagram)
Hardik Pandya (Photo Source: Instagram)

गेंद और बल्ले दोनों से किया इस खिलाड़ी ने कमाल

टीम इंडिया में वापसी करने के साथ हार्दिक ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया है, इंग्लैंड के खिलाफ हुई सफेद गेंद के साथ सीरीज में एक तरफ हार्दिक ने जमकर रन बनाए और साथ ही साथ लगातार विकेट भी अपने नाम किए।

बतौर कप्तान पहली बार जीता IPL

इस साल हार्दिक पांड्या गुजरात टीम के कप्तान बने थे आईपीएल में, उन्होंने शानदार कप्तानी की और टीम ने फाइनल में राजस्थान को हराकर डेब्यू सीजन में ही खिताब अपने नाम कर लिया। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद ही हार्दिक के लिए टीम इंडिया में वापसी आसान हुई थी।

close whatsapp