गजब यार! पूरे इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया धोनी के नेट प्रैक्टिस वाला वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

गजब यार! पूरे इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया धोनी के नेट प्रैक्टिस वाला वीडियो

चेन्नई टीम ने भी IPL 2023 के लिए शुरू किया अपना कैंप।

MS Dhoni (Photo Source: Instagram)
MS Dhoni (Photo Source: Instagram)

IPL 2023 को लेकर चेन्नई टीम ने भी अपना कैंप लगा लिया है, जिसमें टीम के कप्तान धोनी सहित बाकी के खिलाड़ी पहुंच गए हैं। साथ ही टीम ने पहला नेट सेशन भी किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है और इनमें से एक वीडियो टीम के कप्तान माही का जमकर वायरल हो रहा है।

बतौर खिलाड़ी धोनी का ये शायद आखिरी IPL है

IPL को शुरू होने में समय बाकी है, लेकिन एक खबर हर जगह फैल रही है और इस खबर की माने तो धोनी इस साल बतौर खिलाड़ी अपना आखिरी IPL सीजन खेलने उतरेंगे। ऐसे में अगर CSK टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाती है, तो 14 मई को चेन्नई के मैदान पर माही का आखिरी IPL मैच हो सकता है।

धोनी की नेट प्रैक्टिस का वीडियो भी वायरल हो जाता है!

*चेन्नई टीम ने भी IPL 2023 के लिए शुरू किया अपना कैंप।
*इस दौरान टीम के कप्तान धोनी ने नेट्स में बहाया जमकर पसीना।
*काफी देर की माही ने बल्लेबाजी, CSK ने इंस्टा पर वीडिया किया शेयर।
*देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ये वीडियो।

CSK टीम ने धोनी का ये वीडियो है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

सभी खिलाड़ी मिलकर कर रहे हैं कड़ी मेहनत

दूसरी ओर कैंप के पहले दिन से ही सभी खिलाड़ी मैदान पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आए, सीनियर से लेकर जूनियर खिलाड़ियों ने अपना 100 प्रतिशत दिया और साथ ही इस दौरान कई खिलाड़ियों को टीम के कोच सलाह देते हुए भी नजर आए।

कुछ ऐसा रहा टीम के कैंप का पहला दिन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

close whatsapp