WPL: मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में दिखाया दम, गुजरात जायंट्स को 64 रनों पर ढेर कर 143 रनों से जीता मैच
हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली है।
अद्यतन - मार्च 4, 2023 11:19 अपराह्न

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स पर विशाल जीत दर्ज की हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का ये पहला मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया।
पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलती हुई 65 रनों के बेहतरीन पारी खेली, तो इसके बाद गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन कर मुंबई ने मैच में गुजरात को 143 रन से हरा दिया है।
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच का हाल:
बता दें कि मैच में गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनकी टीम के लिए एक दम गलत साबित हुआ। मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए।
तो इसके पहले यस्तिका भाटिया के 1 रन पर जल्दी आउट होने के बाद हीली मैथ्यूज और नट सीवियर ब्रंट ने दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरूआत दिलाई। मैथ्यूज ने 47 तो सीवियर ब्रंट ने23 रन बनाए।
इसके बाद चौथे विकेट के लिए अमेला केर और हरमनप्रीत कौर के 99 रनों की साझेदारी की बदौलत टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचा। बता दें कि हरमन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली तो केर ने नाबाद 45 रनों की पारी खेली। मैच में गुजरात की गेंदबाजी की बात की जाए तो स्नेह राणा को 2 व एश्ले गार्डनर, तनुजा कंवर और जाॅर्जियां वरहम को 1-1 विकेट मिला।
दूसरी तरफ इसके बाद मुंबई से मिले 208 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात सिर्फ 64 रन ही बना पाई और पूरी की पूरी टीम 15.1 ओवर में ऑल आउट हो गई। गुजरात की ओर से दयालन हेमलता 29 रन बनाकर नाबाद रही। इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सक। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में सैका इश्क ने सबसे ज्यादा 4, नट सीवियर ब्रंट व अमेला केर को 2-2 ईसी वाॅन्ग को 1 विकेट मिला।
देंखे मुंबई की जीत पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन
WPL 2023, Match 01 – Mumbai Indians vs Gujarat Giants
Mumbai Indians won the match by 143 runs. #CricketTwitter #WPL #WPL2023 #OneFamily #MumbaiIndians pic.twitter.com/GDl8PfzZrr
— WomensCricCraze🏏 (@WomensCricCraze) March 4, 2023