WTC फाइनल के बाद अफगानिस्तान के साथ ODI सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 7 जून से खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल।
अद्यतन - अप्रैल 15, 2023 1:10 अपराह्न

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद टीम इंडिया तीन मैचों की ODI सीरीज का मजेबानी करेगी। बता दें यह सीरीज अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा। इस सीरीज से भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल के अंत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अभ्यास करने का एक अच्छा मौका मिल जाएगा।
बता दें वर्ल्ड कप का मुकाबला इस साल 5 अक्टूबर से खेले जाने की संभावना है। दरअसल वर्ल्ड कप भारत में ही आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर टीम इंडिया अभी से ही तैयारियों में जुटी हुई है और बेस्ट टीम चुनने की तैयारी में भी है। वहीं वर्ल्ड कप से पहले इस मुकाबले से टीम इंडिया को काफी फायदा मिल सकता है।
मिडिया राइट्स टेंडर इस साल शेड्यूल के अनुसार जारी किया जाएगा- जय शाह
वहीं एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने कहा कि, मिडिया राइट्स टेंडर इस साल (जून-जुलाई) के शेड्यूल के अनुसार जारी किया जाएगा लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह सितम्बर में ऑस्ट्रेलिया सीरीज से शुरू होगी।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, बोर्ड सभी स्टेकहोल्डर से बात करेगा और फिर अंतिम निर्णय के साथ जाएगा। बता दें तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज से मैनेजमेंट को विश्व कप के लिए युवा खिलाड़ियों को परखने का एक मौका मिल जाएगा। यह भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को बेहतरीन खिलाड़ियों को भी चुनने का मौका देगी।
बता दें भारत ने साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने आईसीसी इवेंट्स में नॉकऑउट के लिए क्वालीफाई तो जरूर किया है लेकिन फाइनल या सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस साल भारत में ही विश्व कप खेला जाएगा, ऐसे में फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि ये वर्ल्ड कप टीम इंडिया अपने नाम करेगी।