WPL 2023: शैफाली वर्मा और मेग लेनिंग के सामने RCB हुई पस्त, दिल्ली कैपिटल्स ने 60 रन से जीता मुकाबला - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: शैफाली वर्मा और मेग लेनिंग के सामने RCB हुई पस्त, दिल्ली कैपिटल्स ने 60 रन से जीता मुकाबला

महिला प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 60 रन से मात दी।

Shefali Verma and Meg Lanning (Pic Source-Twitter)
Shefali Verma and Meg Lanning (Pic Source-Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 60 रन से मात दी। इस बेहतरीन मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा और कप्तान मेग लेनिंग ने मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी खेली।

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने पहली गेंद से ही RCB के ऊपर दबाव बनाना शुरू कर दिया। शैफाली वर्मा ने बैंगलोर के गेंदबाजों को नहीं बख्शा और सभी के ऊपर कड़ा प्रहार किया।

उन्होंने 45 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। वर्मा के अलावा कप्तान मेग लेनिंग ने 43 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 72 रन की पारी खेली। मैरिजैन कैप्प ने 17 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 39 रन की नाबाद पारी खेली जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 22* रन का योगदान दिया।

RCB की ओर से हीथर नाइट ने 3 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट झटके। उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज विकेट नहीं ले पाया और ना ही दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बना पाया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 223 रन बनाए।

RCB की स्टार टीम दिल्ली कैपिटल्स के सामने अच्छा प्रदर्शन करने में रही नाकाम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना पाई। टीम की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने 23 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। एलिसा पैरी ने 19 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रन का योगदान दिया। हीथर नाइट ने 21 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। मेगन शट ने 30* रन की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तारा नॉरिस ने 4 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा एलिस कैप्सी ने 2 ओवर में 10 रन देकर दो विकेट झटके।

https://twitter.com/group_mvm/status/1632387277010739202?s=20

close whatsapp