'टर्निंग पिच पर विकेटकीपिंग करना मेरे लिए...'- इंदौर टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘टर्निंग पिच पर विकेटकीपिंग करना मेरे लिए…’- इंदौर टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी का बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Alex Carey
Alex Carey. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सभी प्लान्स पर पानी फेरते हुए जीत हासिल की थी। टीम इंडिया पहली इनिंग में 109 और दूसरी पारी में 163 रन पर ऑल आउट हो गई थी। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया के विकेकीपर एलेक्स कैरी ने तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को खूब परेशान किया है। जब भी मौका मिलता था वह बल्लेबाजों को परेशान करने में पीछे नहीं रहते थे। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इंदौर की टर्निंग पिच पर अपनी विकेटकीपिंग को लेकर बड़ा बयान देते हुए नजर आ रहे हैं।

विकेटकीपिंग को लेकर एलेक्स कैरी का बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया को पहले दो टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में 9 विकेट से जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया ने WTC के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। तीसरे टेस्ट मैच के दौरान एलेक्स कैरी शानदार विकेटकीपिंग स्किल्स दिखाते हुए नजर आए।

ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड भी एलेक्स कैरी के कीपिंग स्किल्स की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए थे। एलेक्स कैरी ने अपने विकेटीकीपिंग के बारे में बात करते हुए ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा, ‘तीसरे मैच के लिए टीम का बड़ा चैलेंज रैंक-टर्नर पिच पर खेलना और दूसरा रोहित शर्मा को बड़े स्कोर पर पहुंचने से रोकना था। क्योंकि रोहित शर्मा ऐसे कंडिशन में शानदार बल्लेबाजी करते हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘रोहित शर्मा के आउट होने पर ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़ा फायदा हुआ। इंदौर की पिच पर पहले ही दिन से गेंद टर्न कर रही थी जिसकी अपेक्षा हम दोनों टीमों ने नहीं की थी। पिछले मुकाबलों को देखते हुए हमें तीसरे मैच में भारत पर जल्दी अटैक करने की आवश्यकता थी। यह सबके लिए बड़ी चुनौती थी।’

close whatsapp