भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच के दौरान Virat Kohli के डांस पर स्टीव स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर दिया रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच के दौरान Virat Kohli के डांस पर स्टीव स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर दिया रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे वनडे मैच में 66 रनों से हराया था।

India vs Australia, 3rd ODI (Image Credit- Twitter)
India vs Australia, 3rd ODI (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के डांस पर सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन दिया है। बता दें कि कल 27 सितंबर को राजकोट में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीसरे वनडे मैच के दौरान कोहली के ऑनफील्ड डांस करने की वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी व फैंस कोहली की इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी देते हुए नजर आए।

हुआ यूं कि ऑस्ट्रेलियाई पारी के ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कोहली स्ट्राइक पर मौजूद मार्नस लाबुशेन के पास जाते हैं और वहां थोड़ी देर के लिए डांस करते हुए नजर आते हैं, जिसे देख लाबुशेन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियन उपकप्तान भी अपने इमोशन को नहीं रोक पाए और विराट कोहली के इस डांस मूव को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रिएक्शन दिया है। स्मिथ ने कोहली को टैग करते हुए लिखा- नाइस मूव्स

देखें स्टीव स्मिथ की इंस्टग्राम स्टोरी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच का हाल

बता दें कि मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके बल्लेबाजों ने सही कर दिखाया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 353 रनों का लक्ष्य रखा। तो वहीं आपको भारत की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो जसप्रीत बुमराह ने 3, कुलदीप यादव को 2 और मोहम्मद सिराज व प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी ओर, जब भारत इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरूआत तो ठीक रही, लेकिन कोई भी बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर में बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसकी वजह से उसे मैच में 66 रनों से हार मिली। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा के 81 रनों के अलावा विराट कोहली ने 56 तो श्रेयस अय्यर ने 48 रनों की शानदार पारी खेली।

तो वहीं मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से शानदार गेंदबाजी की गई और सभी गेंदबाजों ने विकेट लिए। ग्लेन मैक्सवेल ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए तो जोश हेजलवुड को 2 विकेट मिले। इसके अलावा मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन व तनवीर सांघा को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- जानें आखिर क्यों शाहरुख खान को Virat Kohli को कहना पड़ा ‘दामाद’?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?