DC vs MI: Dream11 Prediction, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट 7वें WPL मैच के लिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

DC vs MI: Dream11 Prediction, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट 7वें WPL मैच के लिए

WPL का सांतवा मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women (Image Credit- Twitter)
Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women (Image Credit- Twitter)

WPL Match-7, Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women: महिला प्रीमियर लीग के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC-W) और मुंबई इंडियंस (MI-W) की टीम आमने-सामने होंगी। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 9 मार्च, गुरूवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो वहीं इस मैच में आपस में भिड़ने से पहले दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है, तो इस हिसाब से दोनों टीमों के बीच इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि दिल्ली ने अपने पिछले मैच में यूपी को 42 तो मुंबई ने अपने पिछले मैच में आरसीबी को 9 विकेट से हराया था।

मैच जानकारी (MATCH DETAILS):

महिला प्रीमियर लीग मैच नंबर- 7

तारीख व दिन- 9 मार्च, गुरूवार

स्थान- डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

मैच शुरू होने का समय- शाम 7.30 बजे से

मौसम- साफ रहेगा

किस टीम का जीत का पलड़ा भारी- मुंबई इंडियंस

मैच के लिए दोनों टीमों (DC-W vs MI-W) की संभावित प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):

दिल्ली कैपिटल्स (DEL-W):

शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), मरिजन कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नॉरिस।

मुंबई इंडियंस (MI-W):

हेली मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काज़ी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता और सायका इशाक।

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

बता दें कि अभी तक डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रही है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाज विरोधी टीम के बल्लेबाजों को परेशानी दे सकते हैं। मैच में टाॅस जीतकर कोई भी टीम बल्लेबाजी चुन सकती है।

Suggested Playing XI for MI-W vs DC-W Dream11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):

विकेटकीपर (Wicket-keeper): 

यस्तिका भाटिया (1)

बल्लेबाज (Batsman): 

हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग (3)

ऑलराउंडर (All-Rounder):

नट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, मरिजन कैप और जेस जोनासेन (5)

गेंदबाज (Bowler):  

तारा नॉरिस और सायका इशाक (2)

कप्तान (Captain): 

जेस जोनासेन

उपकप्तान (Vice-Captain):

नट साइवर-ब्रंट

close whatsapp