3 खास बातें जो आपको हाल में ही हुए रिटायर हुए Dinesh Karthik के बारे में पता होनी चाहिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

3 खास बातें जो आपको हाल में ही हुए रिटायर हुए Dinesh Karthik के बारे में पता होनी चाहिए

सफल करियर के बाद अब कमेंट्री में हाथ आजमाने वाले हैं डीके

Dinesh Karthik (Image Credit- Twitter X)
Dinesh Karthik (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने हाल में ही IPL 2024 के बाद रिटायरमेंट का फैसला कर लिया है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के साथ घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए दिग्गज क्रिकेटर की भूमिका निभा चुके हैं।

हालांकि, अब कार्तिक ने अपने 20 साल लंबे चले क्रिकेट करियर को विराम देने का फैसला कर लिया है। तो वहीं इस मौके पर क्रिकेटर को क्रिकेट जगत समेत साथी क्रिकेटर्स शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के लिए कार्तिक ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2 नवंबर 2022 को पिछले टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

तो वहीं जारी आईपीएल में वह 22 मई को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ आखिरी मैच खेलते हुए नजर आए। खैर, आइए इस आर्टिकल में जानते हैं दिनेश कार्तिक के बारे में वो तीन खास बातें जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए:

1. आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी

Dinesh Karthik (Image Credit- Twitter X)
Dinesh Karthik (Image Credit- Twitter X)

बता दें कि दिनेश कार्तिक आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। डीके ने आईपीएल में कुल 257 मैच खेले हैं।

तो वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकाॅर्ड धोनी के नाम है, धोनी ने सीएसके के लिए कुल 264 मैच खेले हैं। साथ ही कार्तिक के आईपीएल के करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने 257 मैचों में 26.32 और 135.36 के स्ट्राइक रेट से कुल 4842 रन बनाए हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp