PSL 2023: पूर्व न्यूजीलैंड क्रिकेटर को पसंद नहीं आया बाबर आजम के खेलने का तरीका, पाकिस्तानी कप्तान को जमकर लगाई फटकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

PSL 2023: पूर्व न्यूजीलैंड क्रिकेटर को पसंद नहीं आया बाबर आजम के खेलने का तरीका, पाकिस्तानी कप्तान को जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में 8 मार्च को खेले गए मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पेशावर जाल्मी को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

Simon Doull and Babar Azam (Pic Source-Twitter)
Simon Doull and Babar Azam (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में 8 मार्च को खेले गए मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पेशावर जाल्मी को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में पहले पेशावर जाल्मी की ओर से कप्तान बाबर आजम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्कों की मदद से 115 रन की पारी खेली।

इसके बाद क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से जेसन रॉय ने 63 गेंदों में 20 चौके और 5 छक्कों की मदद से 145 रन की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कप्तान बाबर आजम की धमाकेदार पारी की बदौलत पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 240 रन बनाए। हालांकि बाबर की यह पारी न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डोल को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी।

साइमन डोल के मुताबिक बाबर आजम टीम के लिए ना खेलते हुए अपने व्यक्तिगत उपलब्धि को हासिल करने के बारे में सोच रहे थे। बता दें, बाबर ने काफी शानदार शुरुआत की और 46 गेंदों में 83 रन बनाए। हालांकि इसके बाद उन्हें शतक जड़ने के लिए 14 गेंदें और लगी।

साइमन डोल ने ऑन एयर में कहा कि, ‘पेशावर के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज आना बचे थे। बाबर को अपने लिए ना खेलते हुए टीम के लिए खेलना चाहिए था। उनको ज्यादा से ज्यादा बाउंड्री जड़नी चाहिए थी। आंकड़े और शतक दोनों काफी अच्छे थे लेकिन टीम पहले आती है।

जेसन रॉय के नाबाद शतक की बदौलत क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने जीता मुकाबला

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘आखिर यह सब चीजें आती कहां से है? क्या यह बाबर आजम की तरफ से आती है जो एक रोड पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं और अपने खुद के आंकड़ों को बेहतर करना चाहते हैं? या फिर यह ऊपर से आते हैं? ‘

241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जेसन रॉय ने शानदार 145* रन बनाए। उनके अलावा मोहम्मद हफीज ने 18 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 41* रन की विस्फोटक पारी खेली। मार्टिन गुप्टिल ने भी 8 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए जबकि विल स्मीद ने 26 रन का योगदान दिया। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने इस लक्ष्य को आठ विकेट शेष रहते 18.2 ओवर में हासिल कर लिया। आज यानी 9 मार्च को लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच में मुकाबला खेला जाएगा।

close whatsapp