'उनके पास झूलन और मिताली नहीं हैं इसलिए...'- WPL में RCB के फ्लॉप प्रदर्शन पर बोली रीमा मल्होत्रा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उनके पास झूलन और मिताली नहीं हैं इसलिए…’- WPL में RCB के फ्लॉप प्रदर्शन पर बोली रीमा मल्होत्रा

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हार की हैट्रिक लगा दी है।

Royal Challengers Bangalore Reema Malhotra (Photo Source: Twitter)
Royal Challengers Bangalore Reema Malhotra (Photo Source: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन अभी तक काफी रोमांचक रहा है। लीग की चार टीमों ने जीत से अपना खाता खोल लिया है। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई। RCB ने WPL के पहले सीजन में हार की हैट्रिक भी लगा ली है।

टीम को पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स से 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लगातार हार के बाद स्मृति मंधाना की कप्तानी पर सवाल उठते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी रीमा मल्होत्रा स्मृति मंधाना को फुल सपोर्ट करते हुए नजर आ रही है।

स्मृति की कप्तानी पर सवाल नहीं उठने चाहिए- रीमा मल्होत्रा

RCB के लगातार हार के बाद कई लोगों का कहना है कि फ्रेंचाइजी को किसी और खिलाड़ी को कप्तान के रूप में चुनना था। Jio Cinema और Sports 18 द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए रीमा मल्होत्रा ने कहा, ‘मैंने स्मृति की कप्तानी में खेला है, वह महाराष्ट्र को फाइनल में लेकर गई थी। इसलिए मुझे लगता है उनकी कप्तानी पर सवाल उठाना सही बात नहीं है।’

रीमा मल्होत्रा ने आगे बात करते हुए कहा,  ‘यदि आप अपने संसाधनों का ठीक तरह से उपोयग नहीं करते हैं, तो यहीं पर सपोर्ट स्टॉफ का काम आता है। अगर वे अपने कप्तान को नहीं बताते हैं कि कौन सा खिलाड़ी क्या प्रदान कर सकता है तो RCB पीछे रह जाएगी। मुंबई इंडियंस के पास झूलन गोस्वामी और गुजरात के पास के मिताली राज जैसे नाम सपोर्ट स्टॉफ में है। लेकिन RCB के पास वह नहीं है।’

RCB खिलाड़ियों को ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं कर रही- रीमा मल्होत्रा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खेमे में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। टीम के पास स्मृति मंधाना के रूप में शानदार कप्तान होने के साथ शानदार खिलाड़ी भी मौजूद है। लेकिन टीम शायद कहीं गलत जा रही है जिस पर उन्हें ध्यान देने की जरूरत है।

रीमा मल्होत्रा ने आगे बात करते हुए कहा, ‘RCB के पास स्टार खिलाड़ियों की भरमार है। लेकिन वह इंडियन खिलाड़ियों का ठीक तरह से उपयोग नहीं कर रहे हैं। कनिका आहुजा और पूनम खेमर जैसे खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं।’

close whatsapp