WPL 2023 में अगर RCB को जीतने हैं अगले सभी मुकाबले तो करने होंगे ये 3 जरूरी बदलाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023 में अगर RCB को जीतने हैं अगले सभी मुकाबले तो करने होंगे ये 3 जरूरी बदलाव

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लगातार 3 मुकाबले हार चुकी है।

Royal Challengers Bangalore (Photo Source: Twitter)
Royal Challengers Bangalore (Photo Source: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। टीम ने WPL के पहले ही सीजन में हार की हैट्रिक लगा दी है। टूर्नामेंट में टीम अब तक गेंद और बल्ले से फ्लॉप प्रदर्शन करते हुए नजर आई है। RCB को अगर लीग के अगले मुकाबलों में वापसी करनी हैं तो टीम में बड़ा बदलाव करने की जरूरत है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अगला मुकाबला 10 मार्च को यूपी वॉरियर्स के साथ खेलेगी। लेकिन इस लेख में हम आपको उन तीन बड़े बदलाव के बारे में बताएंगे जिससे टीम आने वाले मुकाबलों में जीत दर्ज कर सकती है।

3. प्रीति बोस के जगह आशा शोभना की एंट्री

Preeti Bose Asha Shobana (Photo Source: Twitter)
Preeti Bose Asha Shobana (Photo Source: Twitter)

प्रीति बोस का घरेलू क्रिकेट में बड़ा नाम है। जिसके चलते ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन पर भरोसा दिखाया था। लेकिन सीजन में खेले गए पहले तीन मुकाबलों में प्रीति पूरी तरह फ्लॉप नजर आई हैं। WPL के 3 मैचों में प्रीति बोस ने 10.54 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं। प्रीति इस टूर्नामेंट में अब तक 1 विकेट ही ले पाई हैं।

जिसके चलते फ्रेंचाइजी को अब दूसरे खिलाड़ी पर भरोसा दिखाने की जरूरत है। प्रीति के फ्लॉप प्रदर्शन के चलते मैनेजमेंट आशा शोभना को टीम में जगह दे सकती है। आशा घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार खेल दिखाते हुए नजर आई हैं। WPL में भी आशा अपना कमाल दिखाते हुए नजर आ सकती है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp