'B****i कम किया कर': बीच मुकाबले में रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को लगाई जमकर फटकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘B****i कम किया कर’: बीच मुकाबले में रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को लगाई जमकर फटकार

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 480 रन बनाए।

Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को चौथे टेस्ट के दूसरे दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल को जमकर फटकार लगाते हुए देखा गया। बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 10 मार्च को चौथे टेस्ट का दूसरा दिन संपन्न हुआ।

ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक काफी अच्छी स्थिति में है। मुकाबले के 134वें ओवर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को फील्ड सेट करते हुए देखा गया। वो काफी परेशान दिख रहे थे क्योंकि काफी समय से भारतीय टीम को कोई विकेट नहीं मिला था।

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल मैदान पर घूम रहे थे जब रोहित शर्मा ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और एक ही जगह पर खड़े रहने को कहा। रोहित ने चिल्लाकर कहा कि, ‘गिल ब**इ कम किया कर।’

दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए बनाए 36 रन

मुकाबले की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 480 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 442 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 180 रन बनाए जबकि कैमरून ग्रीन ने 170 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 114 रन की पारी खेली। नाथन लियोन ने 96 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 34 रन का योगदान दिया जबकि टॉड मर्फी ने 41 रन बनाए।

भारत की ओर से अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट झटके जबकि मोहम्मद शमी ने 2 विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 36 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 33 गेंदों में दो चौकों की मदद से 17* रन पर खेल रहे हैं जबकि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अभी तक 27 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 18* रन बना लिए हैं। तीसरे दिन दोनों टीमें एक दूसरे के ऊपर दबाव डालना चाहेगी।

close whatsapp