IND v AUS: अहमदाबाद में शुभमन गिल ने जड़ा टेस्ट करियर का दूसरा शतक, सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND v AUS: अहमदाबाद में शुभमन गिल ने जड़ा टेस्ट करियर का दूसरा शतक, सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार

शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 194 गेंदो में दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया।

Shubman Gill (Photo Source: Twitter)
Shubman Gill (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए, जिसके चलते टीम पहली पारी में 480 रन बनाने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारतीय बल्लेबाज भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। टीम ने टेस्ट मैच के तीसरे 180 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। तीसरे दिन की शुरूआत में भले ही कप्तान रोहित शर्मा को 35 रन पर अपना विकेट गंवाना पड़ा।

लेकिन दूसरे ओपनर शुभमन गिल इस वक्त अपने बल्ले से कमाल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का दूसरा टेस्ट शतक जड़ दिया है। सोशल मीडिया में फैंस इस युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

194 गेंदो में शुभमन गिल ने ठोका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच भारतीय टीम खराब बल्लेबाजी की वजह से हारी थी। टीम पहली इनिंग में 109 और दूसरी इनिंग में 163 रन पर ऑल आउट हो गई थी। चौथा टेस्ट भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि यहां जीत मतलब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की। भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को केएल राहुल की जगह प्लेइंग 11 में मौका मिला।

तीसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। शुभमन गिल पहली पारी में 21 रन और दूसरी पारी में 5 रन पर आउट हो गए थे। मैनेजमेंट ने शुभमन गिल पर चौथे टेस्ट मैच के लिए भरोसा दिखाया। और शुभमन गिल बिल्कुल भी टीम इंडिया और फैंस को निराश करते हुए नजर नहीं आए।

शुभमन गिल ने चौथे टेस्ट मैच में 194 गेंदो में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने करियर का दूसरा टेस्ट शतक पूरा कर लिया है। इसी के साथ शुभमन ने चेतेश्वर पुजारा के साथ 113 रनों की शतकीय साझेदारी भी निभाई। शुभमन गिल के रूप में भारत को तीनों फॉर्मेट के लिए एक शानदार खिलाड़ी मिल चुका है। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर शुभमन गिल की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/Rolee_Kachru/status/1634476176604557313?s=20

https://twitter.com/NJineer80/status/1634468925089120256?s=20

https://twitter.com/NidhinBabukuttn/status/1634470303182061569?s=20

https://twitter.com/Ronniemarkets/status/1634471143909347333?s=20

 

बात मैच की करें तो तीसरे दिन के दूसरे सेशन के अंत तक भारत 188 रन पर 2 विकेट गंवा चुका है। शुभमन गिल (103 रन) और विराट कोहली क्रिज पर मौजूद है।

close whatsapp