IND vs AUS: वाइफ अनुष्का ने किया खुलासा, बीमार थे कोहली लेकिन उसके बावजूद भी ठोक डाला शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: वाइफ अनुष्का ने किया खुलासा, बीमार थे कोहली लेकिन उसके बावजूद भी ठोक डाला शतक

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 3 रन बना लिए हैं।

Anushka Sharma Statement About Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Anushka Sharma Statement About Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 364 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 186 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

बता दें, यह विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय टेस्ट प्रारूप में 28वां शतक है जबकि सभी प्रारूपों को मिलाकर यह उनका 75वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। तमाम फैंस कोहली से टेस्ट फॉर्मेट में काफी समय से शतकीय पारी की उम्मीद कर रहे थे और आज भारतीय बल्लेबाज में लगभग साढ़े तीन साल बाद इस प्रारूप में शतक जड़ा।

इस शतक की तमाम लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। इसी के साथ मशहूर अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भारतीय बल्लेबाज को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘इतना बीमार होने के बावजूद इतनी अच्छी तरह से खेलना सच में मुझे हमेशा प्रोत्साहित करता है।’

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा:

Anushka Sharma about Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Anushka Sharma about Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

मुकाबले की बात की जाए तो चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत काफी अच्छी स्थिति में है। कोहली के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 571 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 91 रन की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 480 रन बनाए थे। कोहली के अलावा युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 235 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रन बनाए जबकि अक्षर पटेल ने 113 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन का योगदान दिया।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 3 रन बना लिए हैं। कल का दिन दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। भारतीय टीम यही चाहेगी कि जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को आउट करें और इस मैच को अपने नाम करें वहीं ऑस्ट्रेलिया भारत के ऊपर दबाव बनाना चाहेगी। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करना है तो यह मैच जीतना उनके लिए बेहद जरूरी है।

close whatsapp