IND vs AUS: विराट कोहली ने चौथे टेस्ट के बाद एलेक्स कैरी और उस्मान ख्वाजा को दी अपनी जर्सी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: विराट कोहली ने चौथे टेस्ट के बाद एलेक्स कैरी और उस्मान ख्वाजा को दी अपनी जर्सी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया चौथा टेस्ट मुकाबला ड्रा में समाप्त हुआ।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया चौथा टेस्ट मुकाबला ड्रा में समाप्त हुआ। इसी के साथ भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 को 2-1 से अपने नाम किया। बता दें, चौथे टेस्ट मैच में दोनों टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने हीं अपना काम बखूबी से निभाया।

मुकाबला ड्रॉ होने के बाद भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी जर्सी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी को दी। उन्होंने यह जर्सी मैच प्रेजेंटेशन से पहले दी।

ये रही वीडियो:

चौथे मुकाबले की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 480 रन बनाए। टीम की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 422 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 180 रन की पारी खेली जबकि कैमरून ग्रीन ने 114 रन जड़े। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट झटके जबकि मोहम्मद शमी ने 2 विकेट हासिल किए।

इसके बाद भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 571 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 364 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 186 रन की पारी खेली जबकि शुभमन गिल ने 128 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 79 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने तीन-तीन विकेट झटके।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी को 175 रन पर दो विकेट पर घोषित किया। ट्रेविस हेड ने दूसरी पारी में 90 रन बनाए जबकि मार्नस लाबुशेन ने 63* रन का योगदान दिया। भारत की ओर से दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट झटका। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ में समाप्त हुआ।

तमाम भारतीय फैंस भी इस बात से काफी खुश हैं कि अब एक बार फिर से उनकी टीम WTC के फाइनल में खेलेगी। 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC का फाइनल मैच खेला जाएगा। अब दोनों टीमों की निगाहें इस मुकाबले को जीतने पर होगी।

close whatsapp