पाकिस्तान के लिए दो टीम बनाना चाहते हैं शाहिद अफरीदी - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के लिए दो टीम बनाना चाहते हैं शाहिद अफरीदी

' मेरे कार्यकाल को खत्म होने से पहले मैं पाकिस्तान की दो टीमें बनाना चाहता हूं। इससे बेंच स्ट्रैंथ और बेहतर होगा': शाहिद अफरीदी

Shahid Afridi
Shahid Afridi. (Photo Source: Facebook/Shahid Afridi)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मुख्य चयनकर्ता शाहिद अफरीदी ने कहा है कि वो पाकिस्तान की बेंच स्ट्रैंथ को बेहतर करने के लिए दो टीमें बनाना चाहते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट के मुताबिक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि, ‘ मेरे कार्यकाल को खत्म होने से पहले मैं पाकिस्तान की दो टीमें बनाना चाहता हूं। इससे बेंच स्ट्रैंथ और बेहतर होगा।’

शाहिद अफरीदी का यह बयान तब आया जब पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने शाहीन अफरीदी और हारिस राउफ की अनुपलब्धता में काफी खराब प्रदर्शन किया। बता दें, पाकिस्तान टीम अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 से हारी। भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम का पहला टेस्ट ड्रॉ में अंत हुआ हो लेकिन टीम के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मैच में भी काफी खराब रहा।

शाहिद अफरीदी ने आगे कहा कि, ‘ मुझे लगता है कि पहले खिलाड़ी और अधिकारियों के बीच में काफी बातचीत नहीं हुई है। मैंने खिलाड़ियों से अकेले में बात की और तब मुझे इस समस्या का पता चला।’

बाबर आजम पाकिस्तान टीम के रीड की हड्डी है: शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी ने आगे कहा कि, ‘मैंने फखर ज़मान और हारिस से सीधा बात की। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों के बीच में और चयनकर्ताओं के बीच में सीधी बातचीत होनी चाहिए।’

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को लेकर भी जमकर तारीफ की है। बता दें, बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी थी जिसके बाद न्यूजीलैंड को 15 ओवर में 138 रन बनाने थे। हालांकि खराब रोशनी की वजह से न्यूजीलैंड मात्र 7.3 ओवर ही खेल पाई। उन्होंने 1 विकेट खोकर 61 रन बनाए।

शाहिद अफरीदी ने कहा कि, ‘बाबर आजम पाकिस्तान टीम की रीड की हड्डी है और हम उन्हें समर्थन देते हैं। कल उनका पारी घोषित करने का फैसला काफी अच्छा था। हम चाहते हैं कि हमारा क्रिकेट आगे बढ़े लेकिन जिस पिच में हम खेल रहे हैं वह हमारा साथ नहीं दे रही है। ऐसी पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी नहीं है। दूसरे टेस्ट के लिए हम उछाल वाली पिच बनाने को देख रहे हैं।’

close whatsapp