IND vs AUS: हार्दिक पांड्या ने एक साधारण सी गेंद पर मिचेल मार्श की गिल्लियां उखाड़ी, देंखे वीडियो
47 रन बनाकर आउट हुए मिचेल मार्श
अद्यतन - मार्च 22, 2023 5:32 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरब स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे मैच में हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने कंगारू टीम के बल्लेबाज मिचेल मार्श को पलेलियन का रास्ता दिखाया है, जो मैच में भारत के लिए काफी खतरनाक नजर आ रहे थे।
बता दें कि मिचेल मार्श आउट होने से पहले अपनी 47 रनों की पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगा चुके थे। लेकिन अपनी गेंदबाजी से मैच में ऑस्ट्रेलिया के टाॅप ऑर्डर का सफाया किया करने वाले हार्दिक पांड्या ने खतरनाक दिखने वाले मिचेल मार्श को अपनी एक साधारण सी दिखने वाली गेंद पर, बोल्ड आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
बता दें कि ये वाक्या ऑस्ट्रेलिया की पारी के 15वें ओवर में देखने को मिला। हार्दिक पांड्या की एक बाहर जाती हुई गेंद को मिचेल मार्श कवर ड्राइव लगाने चाहते थे, पर गेंद बल्ले से एज लेकर सीधे विकटों में जा घुसी।
देंखे वायरल वीडियो:
https://twitter.com/cricmohit01/status/1638504642886909953?t=p8zlqH1XVN-svDSaX5P6Xw&s=19
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे मैच:
बता दें कि दोनों टीमों के बीच 1-1 की बराबरी पर चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज की तीसरा और निर्णायक मैच 22 मार्च, बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी।
दूसरी तरफ दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस मैच के बारे में बताएं तो मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहली पारी में खबर लिखे जाने तक 46 ओवर बाद 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय एडम जम्पा 1 और मिचेल स्टार्क 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।