'मुझे खुशी है कि ऋषभ, उस दुर्घटना से बचने में कामयाब रहा' पंत को लेकर बोले शिखर धवन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझे खुशी है कि ऋषभ, उस दुर्घटना से बचने में कामयाब रहा’ पंत को लेकर बोले शिखर धवन 

30 दिसंबर 2022 को हुआ था ऋषभ का कार एक्सीडेंट

Rishabh Pant and Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter)
Rishabh Pant and Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का पिछले साल 30 दिसंबर, 2022 को कार एक्सीडेंट हो गया था, जब वह नए साल के मौके पर अपने घर रूड़की जा रहे थे।

बता दें कि पंत की मर्सडीज कार का दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक भयानक कार एक्सीडेंट हो गया था, पर किसी तरह एक्सीडेंट के बाद पंत ने लोकल लोगों की मदद से खुद को कार से बाहर निकालने में कामयाब रहे थे।

दूसरी तरफ पंत के इस कार एक्सीडेंट को लेकर भारतीय टीम के लैफ्ट हैंड बल्लेबाज शिखर धवन ने बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि जब पंत का कार एक्सीडेंट हुआ था तो धवन और पंत की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई थी जिसमें धवन पंत को गाड़ी धीमे चलाने की सलाह देते हुए नजर आ रहे थे।

पंत को लेकर धवन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आज तक को दिए इंटरव्यू में शिखर धवन ने पंत को लेकर कहा- मैंने उसे एक बार गाड़ी चलाते हुए देखा था, मुझे खुशी है कि ऋषभ उस एक्सीडेंट से बचने में कामयाब रहा। फिल्हाल वह अब ठीक हो रहा है।

मैंने उसे एक बार गाड़ी चलाते हुए देखा और उससे कहा था कि गाड़ी धीरे चलाया कर। मुझे वह इंटरव्यू ध्यान भी नहीं हैं, पता नहीं ये कैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

धवन ने आगे कहा- मैंने उस इंटरव्यू के दिन पंत से अपने दिल की बात कह दी थी। लेकिन जब आप 20-21 साल के होते हैं तो आपकी जिंदगी में अधिक उत्साह होता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ पंत तेज गाड़ी चलाते हैं, उस उम्र में मैंने भी तेज गाड़ी चलाई है, और भी बहुत से लोगों ने ऐसा किया होगा। लेकिन आपको गाड़ी चलाते वक्त अपना ध्यान रखना होगा, जोकि बहुत जरूरी है। मैंने उन्हें यही सलाह दी थी।

close whatsapp