IPL 2023: आईपीएल में नीतिश राणा को KKR ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी, नई भूमिका में आएंगे नजर
श्रेयस अय्यर बैक इंजरी के चलते आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं।
अद्यतन - मार्च 27, 2023 5:47 अपराह्न

आईपीएल 2023 की शुरूआत 31 मार्च से होने जा रही है। तो वहीं आगामी सीजन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला है। दूसरी तरफ सभी 10 टीमें प्री-सीजन कैंप में प्रैक्टिस कर, अपनी तैयारियों को पुख्ता करती हुई नजर आ रही हैं।
तो वहीं एक बड़ी खबर दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से नजर आ रही है जिसमें आगामी सीजन के लिए टीम की कमान बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतिश राणा को सौंपी है।
राणा को बनाया गया केकेआर का कप्तान
बता दें कि टूर्नामेंट के 16वें सीजन के शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी के कप्तान और टीम इंडिया के भरोसेमंद मध्यक्रम के बललेबाज श्रेयस अय्यर को बैक इंजरी हो गई थी, जिसकी वजह से वह आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं।
ऐसे में केकेआर की कमान संभालने के लिए टीम में आंद्रे रसेल और सुनील नारायण भी मौजूद थे, पर वैंकी मैसूर और केकेआर मैनेजमेंट ने नीतिश राणा पर भरोसा दिखाया है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि बतौर कप्तान अपने पहले सीजन में नीतिश राणा कैसा प्रदर्शन करते हैं।
साथ ही बता दें कि नीतिश राणा को टीम की कमान सौंपने की जानकारी फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट के माध्यम से दी है। पोस्ट में केकेआर ने लिखा- श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में केकेआर ने नीतिश राणा को टीम का कप्तान बनाया है। हम आशा करते हैं कि बैक इंजरी से रिकवरी कर रहे, श्रेयस जल्द से जल्द रिकवर होकर टीम के लिए इस सीजन खेलते हुए नजर आएं।
हमें नीतिश को कप्तानी सौंपते हुए बड़ी ही खुशी हो रही है, वह इससे पहले सफेद गेंद क्रिकेट में अपने राज्य की टीम की कमान संभाल चुके हैं और केकेआर के साथ साल 2018 से जुड़े होने का कारण उनके पास टीम को लेकर काफी अनुभव है।
Official statement. @NitishRana_27 #AmiKKR #KKR #Nitish #NitishRana pic.twitter.com/SeGP5tBoql
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 27, 2023