ऋतुराज को आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहिए जैसा रोबिन उथप्पा पहले खेला करते थे- आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋतुराज को आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहिए जैसा रोबिन उथप्पा पहले खेला करते थे- आकाश चोपड़ा

चेन्नई ने टॉप क्वालिटी के खिलाड़ियों को साइन किया है, जिसमें बेन स्टोक्स, अजिंक्ये रहाणे और सिसांडा मेगाला का नाम शामिल है।

Aakash Chopra And Ruturaj Gaikwad (Photo Source : Twitter)
Aakash Chopra And Ruturaj Gaikwad (Photo Source : Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। वहीं सभी टीमें भी आईपीएल खिताब को जीतने के लिए कड़ी तैयारी कर रही हैं। दरअसल आईपीएल 2022 में चेन्नई की टीम ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। जिसका नतीजा यह रहा था कि यह टीम फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी।

लेकिन इस बार चेन्नई की टीम कमबैक करना जरूर करना चाहेगी। बता दें इस सीजन के लिए चेन्नई ने टॉप क्वालिटी वाले खिलाड़ियों को साइन किया है, जिसमें बेन स्टोक्स, अजिंक्ये रहाणे और सिसांडा मगाला का नाम शामिल है। इस बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपरकिंग्स को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने CSK के प्लान को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

ऋतुराज को आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहिए-आकाश चोपड़ा 

अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा ने कहा कि, स्टोक्स सेट होने में काफी समय लगाते हैं, ऐसे में इस फ्रेंचाइजी को ऐसा खिलाड़ी साइन करना चाहिए था जो ज्यादा समय ना लगाए और तेजी के साथ रन बना सके। ऋतुराज गायकवाड़ भी उनके जैसे ही खेलते हैं, इसलिए टीम को कोई दूसरा विकल्प का तलाश करना चाहिए। ऋतुराज को आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहिए जैसा रोबिन उथप्पा पहले खेला करते थे।

उन्होंने आगे कहा कि, जैसा कि हमने विश्व कप में भी देखा है, स्टोक्स सेट होने के लिए समय लेना पसंद करते हैं। वह नंबर 3 पर भी खेलते हैं और आईपीएल में उनका शतक तब आया है जब उन्होंने टॉप आर्डर में बल्लेबाजी की। इसलिए यह समझना मुश्किल होगा वहां क्या हो रहा है। रॉबिन अब नहीं है तो क्या वे उनके विकल्प की तलाश कर रहें?

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, दरअसल ऋतुराज गायकवाड़ धीमी शुरुआत करते हैं और पारी को आगे बढ़ाते हुए अपने रन गति को तेज करते हैं। लेकिन उन्हें अब तेज पारी खेलनी होगी। बता दें आईपीएल 2023 में CSK का अपना पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी।

close whatsapp