इम्पैक्ट प्लेयर नियम काफी चुनौतीपूर्ण होगा, हम इससे जुड़ी कुछ चीजों पर काम कर रहे हैं- चंद्रकांत पंडित - क्रिकट्रैकर हिंदी

इम्पैक्ट प्लेयर नियम काफी चुनौतीपूर्ण होगा, हम इससे जुड़ी कुछ चीजों पर काम कर रहे हैं- चंद्रकांत पंडित

चंद्रकांत पंडित ने बताया कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

Chandrakant Pandit (Photo Source: Twitter)
Chandrakant Pandit (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। वहीं इस सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर्स नियम को लागू किया गया है। इसको लेकर कई दिग्गजों ने अपनी राय रखी है। इस कड़ी में कोलकाता नाईट राइडर्स के कोच चंद्रकांत पंडित ने भी प्रतिक्रिया देते हुए इस नियम को चुनौतीपूर्ण बताया है।

इम्पैक्ट प्लेयर्स नियम काफी चुनौतीपूर्ण होगा-चंद्रकांत पंडित

बता दें प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रकांत पंडित ने बताया कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम काफी चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि, हम इस रूल से जुड़ी कुछ चीजों पर काम कर रहे है। यह एक चुनौतीपूर्ण नियम है हालांकि यह दिलचस्प भी है। खासकर कोच और कप्तानों के लिए दिलचस्प होने वाला है। हम इसके बारे में सोच रहे हैं और सहयोगी स्टाफ के साथ इसपर चर्चा भी कर रहे हैं। कई विकल्पों के बारे में बात कर रहे हैं। मैदान पर हमें निर्णय लेना होता है। लेकिन हां हम इसके लिए तैयार हैं।

वहीं जब मीडिया द्वारा ये सवाल पूछा गया कि, क्या KKR तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल सकती हैं? इसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, हम इसे हर संभव तरीके से देख रहे हैं। वह दिन तय करेगा और विपक्षी टीम के हिसाब से हम अपने इम्पैक्ट प्लेयर का चयन करेंगे।

वहीं KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण फिलहाल टीम से बाहर है। उनकी जगह नितीश राणा कोलकाता की टीम का कप्तानी करेंगे। वहीं इसको लेकर KKR के कोच का कहना है कि, कप्तान चुनने से ज्यादा यह जिम्मेदारी देने के बारे में हैं और हमने सोचा कि वह इसके लिए सक्षम हैं। वह कई साल से केकेआर में हैं और हमें उनकी क्षमताओं पर बहुत भरोसा है।

उन्होंने आगे कहा कि, इंटरनेशनल लेवल पर हर कोई अपने तरीके से खास है। नितीश राणा को कप्तानी सौंपना कोच और सपोर्ट स्टाफ का सामूहिक निर्णय था। सभी ने इसे बहुत अच्छी तरह से स्वीकार भी किया है। बता दें आईपीएल 2023 में केकेआर अपना पहला मैच 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

close whatsapp