क्या क्रेज है यार माही का, सिर्फ धोनी को देखने के लिए पूरा एयरपोर्ट थम गया एक बार के लिए! - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या क्रेज है यार माही का, सिर्फ धोनी को देखने के लिए पूरा एयरपोर्ट थम गया एक बार के लिए!

CSK के कप्तान धोनी का नया वीडियो आया सोशल मीडिया पर सामने।

Dhoni At AirPort (Image Credit- Instagram)
Dhoni At AirPort (Image Credit- Instagram)

इन दिनों IPL में सबसे ज्यादा खबरों में CSK टीम के कप्तान धोनी छा रहे हैं, हर दिन उनका कोई ना कोई वीडियो वायरल हो जाता है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां माही को एयरपोर्ट पर देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई और थाला को सभी अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आए।

हजारों फैन्स पहुंच गए थे धोनी की प्रैक्टिस देखने

वहीं इससे पहले चेन्नई टीम चेपॉक स्टेडियम में अभ्यास कर रही थी, इसी दौरान फैन्स को अभ्यास देखने के लिए एंट्री दी गई थी। इसी कड़ी में हजारों फैन्स सिर्फ और सिर्फ धोनी का अभ्यास देखने स्टेडियम के अंदर पहुंचे थे।

धोनी को देखने के लिए एयरपोर्ट पर भीड़ हो गई बेकाबू!

*CSK के कप्तान धोनी का नया वीडियो आया सोशल मीडिया पर सामने।
*जहां माही का ये वीडियो एयरपोर्ट का है, टीम के साथ गए अहमदाबाद।
*वहीं एयरपोर्ट पर थाला को देखने के लिए लगी काफी ज्यादा ही भीड़।
*इस दौरान धोनी के सिर के बालों का रंग दिखा काफी ज्यादा अलग।

एयरपोर्ट से धोनी का ये नया वीडियो आया सामने

टीम के बाकी खिलाड़ियों की तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

चेन्नई टीम का पहला मुकाबला किस टीम से होगा?

दूसरी ओर चेन्नई की पूरी टीम अपने पहले मैच के लिए अहमदाबाद रवाना हुई है, लीग के ओपनिंग मैच में चेन्नई का सामना साल 2022 का खिताब जीतने वाली गुजरात टीम से होगा। वहीं 31 मार्च से शुरू हो रही इस लीग के पहले मैच की सभी टिकट बिक चुकी है और सोशल मीडिया पर लगातार IPL 2023 ट्रेंड कर रहा है।

close whatsapp