इम्पैक्ट प्लेयर नियम का आईडिया मुझे काफी पसंद आया, यह टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है- रोहित शर्मा - क्रिकट्रैकर हिंदी

इम्पैक्ट प्लेयर नियम का आईडिया मुझे काफी पसंद आया, यह टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने बताया कि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर नियम का आईडिया काफी पसंद आया।

Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। वहीं इस बार आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लागू किया है। जिसको लेकर कई खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी है। इस नए नियम पर टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

यह नियम टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है-रोहित शर्मा 

बता दें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने बताया कि, उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर नियम का आईडिया काफी पसंद आया। उनका मानना है कि इस नियम से गेम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुझे इम्पैक्ट प्लेयर नियम काफी पसंद आया। सिर्फ समय ही बताएगा कि क्या होगा और टीम इस नियम का कैसे सामना करेगी। हालांकि हमारे मुकाबले से पहले भी मैच है, ऐसे में हम दूसरी टीमों की रणनीति भी देख सकेंगे और फिर उसी हिसाब से इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, इस नियम के आने से आप बल्लेबाज या गेंदबाज को जरूरत के हिसाब से शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि ऑलराउंडर का रोल बदलेगा। यह नियम टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हमारा पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ है। हम जानते हैं वे कैसा खेलते है। इसलिए हम उनके खिलाफ अपना बेस्ट 12 खिलाड़ियों को उतारेंगे।

बता दें रोहित शर्मा के अलावा मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने भी इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि यह नियम भारतीय परिस्थितयों में काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है। खासकर तब जब गेम में बदलाव की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि, विशेष रूप से भारत में अगर आप रात के समय में खेल रहे हैं तो ओस एक बड़ी भूमिका निभाती है। ऐसे में ये महत्वपूर्ण है कि नए नियम को ध्यान में रखते हुए सही फैसले लिया जाए। बता दें इम्पैक्ट प्लेयर नियम के मुताबिक कप्तान टॉस के दौरान प्लेइंग इलेवन के अलावा 4 अन्य खिलाडियों का नाम देगा, जिसे बाद में वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल में शामिल कर सकता है।

close whatsapp