क्या विराट कोहली के टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने के फैसले के बारे में भारतीय खिलाड़ियों को हो चुकी थी पहले से ही जानकारी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के 24 घंटे के अंदर ही विराट कोहली ने इस फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले का ऐलान कर दिया।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - जनवरी 16, 2022 11:01 पूर्वाह्न

अचानक टेस्ट कप्तानी के पद से इस्तीफा देने के साथ विराट कोहली ने 15 जनवरी की शाम सभी को एक बड़ा झटका अपने इस फैसले के लिए जरिए देने का काम किया। कोहली का यह ऐलान एक तरह से वर्ल्ड क्रिकेट के लिए भी किसी तूफान से कम नहीं था, क्योंकि वह भारतीय क्रिकेट के अभी तक के सबसे सफल टेस्ट कप्तान साबित हुए थे।
विराट कोहली की टेस्ट कप्तानी में भारतीय टीम ने 68 मैचों में से 40 में जीत दर्ज की थी। वहीं उनके नेतृत्व की जो सबसे खास बात रही वह यह कि टीम ने घर पर ही नहीं बल्कि विदेशी दौरों पर भी बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके बाद कोहली के अचानक इस जिम्मेदारी को छोड़ने के फैसले ने सभी को हैरानी में डालने का काम किया है।
वहीं विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेकर यह खबरें भी सामने निकलकर आ रही हैं, कि उन्होंने टीम इंडिया के अपने साथी खिलाड़ियों को पहले ही इसके बारे में बता दिया था। जिसमें अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में टीम की हार के साथ कोहली ने ड्रेसिंग रूम में कप्तानी छोड़ने के फैसले की जानकारी दे दी थी। जिसमें सभी से ऐलान होने तक इस खबर को किसी को ना बताने के लिए कहा गया था।
साथी खिलाड़ियों से इस खबर को किसी को ना बताने का निवेदन किया था कोहली ने
भारतीय टीम से इस बार साउथ अफ्रीकी दौरे पर सभी को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत की उम्मीद थी, लेकिन टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते टीम को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। जिसमें इंडियन एक्सप्रेस में उस टीम मीटिंग में शामिल एक सदस्य का बयान छपा है, जिसमें उसके अनुसार कोहली ने सभी से कहा था कि, मैं आप सभी से एक छोटा सा फेवर चाहता हूं कि ड्रेसिंग रूम के बाहर अभी किसी को इसके बारे में नहीं बताइएगा।
साल 2015 में महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसमें टीम ने पिछले 7 सालों में लगातार नई ऊंचाइयों को छुआ है। कोहली ने सोशल मीडिया पर किए अपने पोस्ट में BCCI को इस जिम्मेदारी को दिए जाने के लिए धन्यवाद भी कहा है।