जानें जसप्रीत बुमराह के IPL करियर और रिकॉर्ड्स के बारे में - क्रिकट्रैकर हिंदी

जानें जसप्रीत बुमराह के IPL करियर और रिकॉर्ड्स के बारे में

2020 सत्र में इस भारतीय तेज गेंदबाज ने 15 मुकाबलों में 6.73 की इकोनॉमी से 27 विकेट हासिल किए।

Jasprit Bumrah. (Photo Source: IPL/BCCI)
Jasprit Bumrah. (Photo Source: IPL/BCCI)

जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस ने उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी की वजह से IPL 2013 में अपनी टीम में शामिल किया था। जसप्रीत बुमराह ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2012-13 में शानदार गेंदबाजी की थी। अपने पहले सत्र में जसप्रीत बुमराह ने मात्र 2 मुकाबले खेले और उसमें उन्होंने 3 विकेट झटके।

भले ही IPL 2013 सीजन में जसप्रीत बुमराह को ज्यादा मौके ना मिले हो लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें अगले संस्करण में अपनी प्लेइंग XI में शामिल किया। हालांकि 2014 सीजन बुमराह के लिए इतना अच्छा नहीं किया और उन्होंने 11 मुकाबलों में 7.58 की इकोनॉमी से मात्र 5 विकेट अपने नाम किए।

2015 संस्करण में भी उन्हें ज्यादातर बेंच में ही बैठे हुए देखा गया। उस समय बुमराह ने गुजरात के लिए घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था जिसको देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका दिया।

इस मौके का जसप्रीत बुमराह बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो उन्हें मिला। बुमराह ने भी उस साल भारत के लिए लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने 2016 एशिया कप टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम की ओर से हिस्सा लिया।

IPL 2016 में चला जसप्रीत बुमराह का जादू

इंडियन प्रीमियर लीग 2016 में जसप्रीत बुमराह ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से कई लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कुल 14 मुकाबलों में 7.80 की इकोनॉमी से 15 विकेट झटके। IPL 2017 में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने 16 मैचों में 7.39 की इकोनॉमी से 20 विकेट अपने नाम किए। गुजरात लायंस के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में बुमराह ने सुपर ओवर में 12 रन डिफेंड किए।

बस इस प्रदर्शन के बाद जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के मुख्य तेज गेंदबाज बन गए। 2018 सत्र भी उनके लिए काफी अच्छा गया। तेज गेंदबाज ने 14 मुकाबलों में 6.88 की इकोनॉमी से 17 विकेट झटके और सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में एक बार फिर अपना नाम दर्ज किया।

लगातार अच्छा प्रदर्शन करना बुमराह के लिए भी सफल साबित हुआ। भारतीय टीम के लिए भी उन्हें लगातार मौके मिलने लगे। 2019 IPL सत्र में बुमराह ने 16 मुकाबलों में 6.63 की इकोनॉमी से 19 खिलाड़ियों का विकेट अपने नाम किया। 2020 सत्र में इस भारतीय तेज गेंदबाज ने 15 मुकाबलों में 6.73 की इकोनॉमी से 27 विकेट हासिल किए।

2021 और 2022 सीजन मुंबई इंडियंस के लिए इतना अच्छा नहीं गया। वो इन दोनों संस्करणों के प्लेऑफ में भी क्वालीफाई नहीं कर पाए। हालांकि बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखी और 28 मुकाबलों में 36 विकेट हासिल किए। बता दें, मुंबई इंडियंस ने अभी तक कुल 5 बार इस बेहतरीन टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। बुमराह ने अपने IPL करियर में कुल 120 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 7.39 की इकोनॉमी से 145 विकेट झटके हैं।

जसप्रीत बुमराह ने इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किए:

1- सबसे ज्यादा टाइटल एक खिलाड़ी के रूप में (5)

2- मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर (145 विकेट)

3- भारतीय तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर (145 विकेट)

4- मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे नंबर पर सबसे शानदार गेंदबाज़ी स्पेल- 5/10

5- IPL के इतिहास में चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज

6- मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वालों की सूची में चौथे स्थान पर (120 मुकाबले)

close whatsapp