दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बीच में अचानक दिखें ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली तस्वीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बीच में अचानक दिखें ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली तस्वीर

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने डगआउट में ऋषभ पंत की जर्सी को टांगा और इसकी तस्वीर को उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में भी साझा किया।

Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)
Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस बेहतरीन टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बहुत ही शानदार तरीके से ऋषभ पंत को सम्मानित किया।

बता दें, ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से इस बेहतरीन टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। पिछले साल दिसंबर महीने में एक कार दुर्घटना में उन्हें काफी चोट आई थी। वो अभी भी अपनी चोट से उभर रहे हैं और इसी वजह से पंत इस शानदार टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने डगआउट में ऋषभ पंत की जर्सी को टांगा और इसकी तस्वीर को उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में भी साझा किया। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की जर्सी की तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा किया और इसके कैप्शन में लिखा, ‘हमेशा हमारे डगआउट में रहेंगे और हमारी टीम में भी।’

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

इस बेहतरीन मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऋषभ पंत की अनुपलब्धता में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान नियुक्त किया है जबकि अक्षर पटेल टीम की उप कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि ऋषभ पंत जल्द से जल्द अपनी चोट से उभरे और इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में धमाकेदार वापसी करें।

पिछला सत्र दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए इतना अच्छा नहीं गया था। वो IPL 2022 की अंक तालिका में 5वें पायदान पर रहे थे। हालांकि इस सीजन में वो बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे और इस सत्र की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेंगे। टीम पहले से काफी मजबूत दिख रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों इस संस्करण में जीत के साथ अपनी शुरुआत करना चाहेंगे।

close whatsapp