RCB vs MI: 'वह उनमें से किसी को नहीं छोड़ने वाला था' मुंबई के खिलाफ कोहली की विराट पारी के बाद एबी डिविलियर्स  - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB vs MI: ‘वह उनमें से किसी को नहीं छोड़ने वाला था’ मुंबई के खिलाफ कोहली की विराट पारी के बाद एबी डिविलियर्स 

विराट कोहली ने 49 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

Virat Kohli and AB de Villiers (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli and AB de Villiers (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 की शुरूआत राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने शानदार तरीके से की है। बता दें कि 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एम चिन्नास्वामी में हुए मैच में बैंगलोर ने एक तरफा अंदाज में 8 विकेट से जीत दर्ज की है।

दूसरी तरफ बैंगलोर को यह मैच जिताने में पूर्व कप्तान विराट कोहली और वर्तमान कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बता दें कि मुंबई से मिले 171 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बैंगलोर के लिए दोनों ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी कर, मैच से मुंबई को बाहर कर दिया था।

तो वहीं अब आरसीबी की जीत पर टीम के पूर्व खिलाड़ी और आईपीएल लीजेंड एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है। डिविलियर्स ने कहा है कि विराट कोहली उस रात किसी को नहीं छोड़ने वाले थे।

डिविलियर्स ने कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि मुंबई और बैंगलोर के बीच खत्म होने के बाद एबी डिविलियर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट एक विराट कोहली के साथ एक फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में बहुत ही मजेदार बात लिखी है।

डिविलिर्स ने विराट कोहली की उस पारी को लेकर कहा- जब आप शाॅर्ट लेग पर खड़े हों पर आप गेम में नहीं हैं, क्योंकि ये आदमी पिछली रात किसी को भी नहीं छोड़ने वाला था। बढ़िया खेला, आरसीबी। इसके बाद कोहली ने भी डिविलियर्स की इस पोरस्ट पर हाहाहा का रिएक्ट किया है।

देंखे एबी डिविलियर्स की इंस्टाग्राम पोस्ट

तो वहीं आपको विराट कोहली के मुंबई के खिलाफ खेली गई, इस पारी के बारे में बताएं तो कोहली ने 49 गेंदों में 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

दूसरी तरफ अब राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा। और देखने लायक बात होगी कि क्या बैंगलोर ने जिस तरह आईपीएल 2023 का आगाज किया है, उसे जारी रख पाती है या नहीं।

close whatsapp