IPL 2023: शाकिब अल हसन ने पूरे टूर्नामेंट से अपना नाम लिया वापस, जानें क्या है मुख्य वजह - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: शाकिब अल हसन ने पूरे टूर्नामेंट से अपना नाम लिया वापस, जानें क्या है मुख्य वजह

KKR भले ही इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का अपना पहला मुकाबला हार गए हो लेकिन अब उन्हें अपने ही घर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 6 अप्रैल को इस सीजन का दूसरा मैच खेलना है

Shakib Al Hasan
Shakib Al Hasan. (Photo by INDRANIL MUKHERJEE/AFP/GettyImages)

कोलकाता नाइट राइडर्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले ही हफ्ते में एक और तगड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से अपना नाम वापस ले चुके हैं। उन्होंने इस बारे में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी को भी बता दिया है।

अभी तक सही कारण नहीं पता चला है लेकिन रिपोर्ट की मानें तो अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को ज्यादा महत्व देने की वजह से और अपने निजी कारणों की वजह से वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बता दें, टीम को पहले ही श्रेयस अय्यर के रूप में बड़ा झटका लग चुका है।

श्रेयस अय्यर इस समय चोटिल है और वो भी अपनी चोट की वजह से उभर रहे हैं। इस समय श्रेयस राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में है। उनका भी इस टूर्नामेंट में वापसी करना काफी मुश्किल लग रहा है। अब श्रेयस अय्यर के इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से बाहर होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए परेशानियां काफी बढ़ गई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स को अपना अगला मुकाबला 6 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है

बता दें, 31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उनको उनके पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत 7 रन से जबरदस्त मात दी थी। इस सीजन में टीम की कप्तानी नीतीश राणा कर रहे हैं।

KKR भले ही इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का अपना पहला मुकाबला हार गए हो लेकिन अब उन्हें अपने ही घर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 6 अप्रैल को इस सीजन का दूसरा मैच खेलना है। टीम यही दुआ कर रही होगी कि वो RCB को करारी शिकस्त दे और इस सीजन का अपना खाता खोलें।

कोलकाता फ्रेंचाइजी को जल्द से जल्द शाकिब अल हसन के रिप्लेसमेंट की भी घोषणा करनी होगी। टीम उनकी जगह किसी अनुभवी ऑलराउंडर को ही अपने खेमे में शामिल करना चाहेगी।

close whatsapp