IPL 2023: LSG के खिलाफ मैच में धोनी के इस फैसले से थोड़े नाराज नजर आए एबी डिविलियर्स, कह गए बड़ी बात
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मोइन अली ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए।
अद्यतन - अप्रैल 4, 2023 5:03 अपराह्न

आईपीएल 2023 में 3 अप्रैल का महामुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ के 57 और डेवॉन कॉनवे की 47 रनों की मदद से 217 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को शानदार शुरुआत मिली थी।
लेकिन तभी धोनी ने मोइन अली को गेंद थमाई और मोइन अली ने कप्तान को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। मोइन अली ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 रन से जीत दर्ज की। इसी बीच आईपीएल लीजेंड एबी डिविलियर्स धोनी के फैसले को सही बताते हुए बड़ा बयान देते हुए नजर आए।
एबी डिविलियर्स और सुरेश रैना ने मोइन अली को लेकर कही यह बात
एबी डिविलियर्स ने CSK के जीत के बाद जियोसिनेमा पर बात करते हुए कहा, ‘वह (मोइन अली) हमेशा धोनी के पहले चॉइस रहते हैं जब भी टीम दबाव में रहती है। मुझे लगता है उन्हें गेंदबाजी क्रम में थोड़ा जल्दी आना चाहिए था। लेकिन धोनी मास्टर है उन्हें पता है कब किस चीज के लिए सही होता है।’
जियोसिनेमा के एक्सपर्ट और पूर्व CSK खिलाड़ी सुरेश रैना भी मोइन अली की गेंदबाजी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। सुरेश रैना ने कहा, ‘जब भी वह (मोइन अली) गेंदबाजी करते हैं वह गेंद को हमेशा बल्लेबाज से दूर रखते हैं। माही भाई इस बात को अच्छे से जानते हैं क्योंकि केएल राहुल भारत और आईपीएल के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।’
धोनी को लेकर रॉबिन उथप्पा ने कही बड़ी बात
CSK कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3 गेंदो में दो छक्के जड़ 12 रन की पारी खेलते हुए नजर आए। धोनी ने मार्क वुड की गेंदो पर दो शानदार छक्के जड़े, फैंस की इच्छा थी कि धोनी थोड़ी बड़ी पारी खेले। लेकिन धोनी ने अपनी इस पारी से आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिए हैं।
धोनी की पारी पर उनके CSK मेट रॉबिन उथप्पा ने जियोसिनेमा पर बात करते हुए कहा, ‘दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज उनके खिलाफ गेंदबाजी कर रहा था। 41 साल की उम्र में 145-147 की रफ्तार पर छक्के जड़ना आसान काम नहीं है।’