NZ vs SL: एडम मिल्ने और टिम शेफर्ट के आगे औंधे मुंह गिरा श्रीलंका, दूसरे T20I में कीवी टीम ने दर्ज की शानदार जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

NZ vs SL: एडम मिल्ने और टिम शेफर्ट के आगे औंधे मुंह गिरा श्रीलंका, दूसरे T20I में कीवी टीम ने दर्ज की शानदार जीत

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 9 विकेट से जीत हासिल की।

New Zealand Cricket Team (Photo Source: Twitter)
New Zealand Cricket Team (Photo Source: Twitter)

इस वक्त न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने सुपरओवर में धमाकेदार जीत दर्ज की थी। वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 अप्रैल को यूनिवर्सटी ओवल में खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका 19 ओवर में ही 141 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने टिम शेफर्ट के 79 रनों की नाबाद पारी के दम पर 32 गेंदे रहते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की। न्यूजीलैंड के जीत के साथ ही यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है।

एडम मिल्ने ने 5 विकेट हॉल से श्रीलंका पर कसा शिंकजा

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के दोनों ओपनर को सस्ते में पवेलियन लौटना पड़ा। कुसल मेंडिस (10 रन) पर बेन लिस्टर के हाथों आउट हुए। उसके बाद चौथे ओवर में पथुम निशंका (9 रन) पर एडम मिल्ने के शिकार बन गए। एडम मिल्ने ने 4 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

एडम मिल्ने ने पथुम निशांका के अलावा, कुसल परेरा (35 रन), चरिथ असलांका (24 रन), दिलशान मधुशंका (0) और प्रमोद मधुशन (1 रन) पवेलियन भेजा। इसी के साथ बेन लिस्टर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। हेनरी शिप्ली, रचिन रवींद्र और जेम्स नीशम के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। श्रीलंकाई टीम कुसल परेरा के 35 और धनंजय डि सिल्वा के 37 रनों की बदौलत 141 रन पर पहुंच पाई थी।

टिम शेफर्ट की नाबाद पारी ने न्यूजीलैंड को दिलाई जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को चाड बोवेस और टिम शेफर्ट ने तेज शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। चाड बोवेस चौथे ओवर में आउट हुए। उन्होंने 15 गेंदों में 31 रन बनाए।

इसके बाद टिम शेफर्ट ने 43 गेंदो में 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 79 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान टॉम लैथम ने भी अपने 20 रनों की नाबाद पारी से टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

न्यूजीलैंड के जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/bruce_kane1/status/1643464573385846784?s=20

 

close whatsapp