IPL 2023: विशेषज्ञों ने चुना इस सीजन का ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: विशेषज्ञों ने चुना इस सीजन का ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर डैरेन गंगा, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस और भारत के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल का मानना है कि विराट कोहली इस सत्र की ऑरेंज कैप को अपने नाम करेंगे।

Virat Kohli and Ruturaj Gaikwad (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli and Ruturaj Gaikwad (Pic Source-Twitter)

31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत हो चुकी है। अभी तक इस टूर्नामेंट में कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। कई फैंस और विशेषज्ञों ने तो अभी से ही इस बात की भविष्यवाणी करना शुरू कर दिया है कि IPL 2023 में ऑरेंज और पर्पल कैप किस खिलाड़ी को मिल सकती है।

स्टार स्पोर्ट्स के पैनल के एलीट विशेषज्ञों का मानना है कि विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ जो इस समय ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं, वो इस दौड़ को जीत सकते हैं। उनका यह भी मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल और गुजरात टाइटंस के शानदार स्पिनर राशिद खान में से कोई एक पर्पल कैप अपने नाम कर सकता है।

ऑरेंज कैप की दौड़ में ऋतुराज गायकवाड़ सबसे आगे

चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत काफी बेहतरीन तरीके से की। उन्होंने अपनी टीम के लिए लगातार दो मुकाबलों में दो अर्धशतक जड़े। उन्होंने अभी तक दो मुकाबलों में 149 रन बना लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर काइल मेयर्स हैं जिन्होंने दो मुकाबलों में अभी तक 126 रन बनाए हैं। उन्होंने भी अपने पहले दो मुकाबलों में लगातार दो अर्धशतक जड़े।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इनफॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL 2023 के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 82 रन की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली थी। वो अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। कोहली को बहुत जल्द ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप 3 में भी देखा जा सकता है। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने 2 मुकाबलों में 126 रन बनाए हैं और वो इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

विशेषज्ञों की मानें तो RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर और राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर भी ऑरेंज कैप को अपने नाम कर सकते हैं।

चहल या राशिद में से कोई एक होगा इस सीजन की पर्पल कैप का विजेता

वहीं पर्पल कैप की दौड़ में ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और मार्क वुड सबसे आगे हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर डैरेन गंगा, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस और भारत के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल का मानना है कि विराट कोहली इस सत्र की ऑरेंज कैप को अपने नाम करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर डेविड हसी और पूर्व खिलाड़ी एरोन फिंच का मानना है कि बटलर इस बार भी ऑरेंज कैप विजेता होंगे। श्रीसंत और दीप दासगुप्ता के मुताबिक फाफ इस बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे। पर्पल कैप की बात की जाए तो डैरेन गंगा, संजय मांजरेकर, टॉम मूडी का मानना है कि चहल इस बार फिर से पर्पल कैप अपने नाम करेंगे। वहीं एरोन फिंच, दीप दासगुप्ता, जैक कैलिस और श्रीसंत का मानना है कि राशिद खान इस बार सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे।

close whatsapp