KKR vs RCB: टॉस के दौरान हुई बड़ी कंफ्यूजन, फाफ और राणा भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR vs RCB: टॉस के दौरान हुई बड़ी कंफ्यूजन, फाफ और राणा भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

इस समय कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 9वां मैच खेला जा रहा है।

KKR vs RCB (Pic Source-Twitter)
KKR vs RCB (Pic Source-Twitter)

इस समय कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 9वां मैच खेला जा रहा है। मुकाबले से पहले टॉस के दौरान मैच रेफरी से एक बहुत बड़ी गलती हो गई।

दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस के लिए सिक्का उछाला जिसपर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने हेड बोला। सिक्का जब जमीन पर गिरा तो उसमें हेड ही आया, लेकिन मैच रेफरी को लगा कि RCB कप्तान ने टेल (Tails) बोला है और उन्होंने कहा कि नीतीश राणा ने टॉस जीत लिया।

हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर जो वहां प्रेजेंटर (Presenter) के रूप में खड़े हुए थे उन्होंने इस गलतफहमी को दूर किया और मैच रैफरी को बताया कि फाफ डु प्लेसिस ने हेड बोला था। नितीश राणा ने भी इस फैसले का सम्मान किया और डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

ये रही वीडियो:

मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है और इस मैच को देखने के लिए कई दर्शक मैदान पर आए हुए हैं। इसी वजह से वहां पर काफी आवाज सुनने को मिल रही थी और फाफ ने जो ‘हेड’ बोला वो मैच रेफरी को सुनाई नहीं दिया।

मुकाबले की बात की जाए तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन बनाए। टीम की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 29 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 68 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 33 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।रहमानुल्लाह गुरबाज ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी और 44 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए।

RCB की ओर से डेविड विली और कर्ण शर्मा ने 2-2 विकेट झटके जबकि माइकल ब्रेसवेल और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

close whatsapp