पृथ्वी शॉ को लेकर रिकी पोंटिंग का बयान, कहा- विपक्षी टीमों को उनकी कमजोरी पता है
पृथ्वी शॉ की ट्रेनिंग बहुत अच्छी रही है लेकिन हमें परिणाम उतने अच्छे नहीं मिले- पोंटिंग
अद्यतन - अप्रैल 9, 2023 12:27 अपराह्न

आईपीएल 2023 में शनिवार 8 अप्रैल को दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर दिल्ली की टीम को करारी शिकस्त दी। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने अपने खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर बातचीत की।
कोचिंग स्टाफ जल्द ही उनकी इस कमजोरी पर काम करेगा- रिकी पोंटिंग
बता दें मैच खत्म होने के बाद रिकी पोंटिंग ने पृथ्वी शॉ के फॉर्म को लेकर बातचीत करते हुए बताया कि, पृथ्वी शॉ को बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ दिक्कत होती है और विपक्षी टीमों को उनकी इस कमजोरी के बारे में पता चल गया है। इसलिए वे पृथ्वी के खिलाफ लेफ्ट आर्म पेसर्स से गेंदबाजी करवा रहे हैं। लेकिन कोचिंग स्टाफ जल्द ही उनकी इस कमजोरी पर काम करेगा।
बता दें रिकी पोंटिंग ने कहा कि, पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड लेफ्ट आर्म पेसर्स के खिलाफ अच्छा नहीं है और विपक्षी टीम को इसके बारे में पता है। ऐसे में हमें उनकी इस कमजोरी पर काम करना होगा। बात दें नेट्स में वह काफी अच्छी बल्लेबाजी भी कर रहे थे।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, उनकी (पृथ्वी शॉ) ट्रेनिंग बहुत अच्छी रही है लेकिन हमें परिणाम उतने अच्छे नहीं मिले। हमें एक टीम के रूप में इससे बेहतर करना होगा और हमें बात करनी होगी लेकिन आज नहीं। हालांकि हम सिर्फ एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठा सकते। दिल्ली कैपिटल्स में ऐसा नहीं होता है। हमें मिलकर एकसाथ बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
रिकी पोंटिंग ने कहा कि, हम प्लेयर्स को इसे लेकर सोचने का मौका देंगे लेकिन हम अगले दिन इस समस्या पर बात करेंगे। हालांकि अब वह समय आ गया है कि, हम जल्द से जल्द इस समस्या पर बात करें। तीन मैचों में अब तक एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। ऐसे मुझे लगता है हम आईपीएल 2023 में ऐसी खराब शुरुआत नहीं कर सकते।