'उन्होंने एक गेंद में सिर्फ एक रन बनाए..'- डेविड वॉर्नर की धीमी पारी को देख बुरी तरह भड़के आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उन्होंने एक गेंद में सिर्फ एक रन बनाए..’- डेविड वॉर्नर की धीमी पारी को देख बुरी तरह भड़के आकाश चोपड़ा

डेविड वॉर्नर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55 गेंदो में 7 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली

David Warner Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
David Warner Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने हार की हैट्रिक लगा दी है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में टीम को 57 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी। पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बोर्ड पर लगाए थे।

लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स बुरी तरह फ्लॉप हो गई। टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना पाई। दिल्ली की इस हार के बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने  बड़ा बयान दिया है।

उम्मीद थी कि दिल्ली मैच जीत जाएगी- आकाश चोपड़ा

आईपीएल का पिछला सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिला-जुला रहा था। टीम ने 14 मैचों में से 7 मैच जीते थे। ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन टीम को निराशाजनक नतीजे मिल रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के हार के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘ऐसी उम्मीदें थी कि दिल्ली सीजन की पहली जीत दर्ज करेगी और पाइंट्स टेबल में खाता खोलेगी। लेकिन उन्होंने अब तक अपना KYC नहीं कराया है। और आजकल अकाउंट बिना KYC अपडेट के नहीं खुलते।’

डेविड वॉर्नर की धीमी बल्लेबाजी पर आकाश चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन-

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रन चेज में काफी ज्यादा धीमी पारी खेलते हुए नजर आए। डेविड वॉर्नर ने 55 गेंदो में 7 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘वॉर्नर एक गेंद पर एक रन बना रहे थे। पता नहीं वह ऐसा क्यों कर रहे थे। टीम नहीं जीतेगी जब तक आप अपनी पारी में गति नहीं लाएंगे। यह वह इनिंग नहीं है जो हम डेविड वॉर्नर से चाहते हैं।’

चोपड़ा ने आगे कहा, ‘मुझे पता है कि दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे। लेकिन वॉर्नर बच्चे नहीं है उनमें क्षमता है। वॉर्नर आईपीएल में 6000 से ज्यादा रन बना चुके हैं और 60 से ज्यादा अर्धशतकीय पारी भी खेल चुके हैं। ऐसा लग रहा था कि वॉर्नर विरोधियों पर हमला बोल देंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।’

close whatsapp