RCB vs LSG: कोहली के बाद फाफ और मैक्सवेल पर भी चढ़ा रंग, ठोके अर्धशतक लखनऊ को जीते के लिए बनाने होंगे 213 रन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB vs LSG: कोहली के बाद फाफ और मैक्सवेल पर भी चढ़ा रंग, ठोके अर्धशतक लखनऊ को जीते के लिए बनाने होंगे 213 रन 

बैंगलोर की ओर से कोहली, फाफ और मैक्सवेल ने अर्धशतकीय पारियां खेली

Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Super Giants (Image Credit- Twitter)
Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Super Giants (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, RCB vs LSG: आईपीएल 2023 का 15वां मैच राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 212 रन बना डाले है।

गौरतलब है कि बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली है। सबसे पहले टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मोर्चा संभालते हुए 44 गेंदों में 61 रन बनाए।

तो विराट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सेवल ने 29 गेंदों में 59 रनों की तूफानी पारी खेली। बता दें कि मैक्सवेल ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 6 छक्के लगाए। दूसरी ओर फाफ डु प्लेसिस 79 रन बनाकर नाबाद रहे।

लखनऊ के सामने जीत के लिए रखा 213 रनों का लक्ष्य

बता दें कि अगर केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मैच में जीत दर्ज करनी है, तो उस निर्धारित 20 ओवर में 213 रन बनाने होंगे। दूसरी ओर आपको आरसीबी की बल्लेबाजी के बारे में बताएं तो टाॅस जीतकर जो फैसला केएल राहुल ने गेंदबाजी करने का किया था, उसे आरसीबी के बल्लेबाजों ने गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

बता दें कि आरसीबी की ओर से बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरूआत दी, तो वहीं दूसरे विकेट के लिए भी फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने 115 रन जोड़े।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आरसीबी से मिले 213 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को लखनऊ हासिल कर पाती है या नहीं। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में कायल मेयर्स, क्विंटन डीकाॅक और मार्कस स्टोइनिस जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं।

close whatsapp