NED vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ नीदरलैंड का टाॅप ऑर्डर बिखरा, ओपनर्स सस्ते में लौटे पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

NED vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ नीदरलैंड का टाॅप ऑर्डर बिखरा, ओपनर्स सस्ते में लौटे पवेलियन

नीदरलैंड ने मैच में टाॅस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है।

Netherlands vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)
Netherlands vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

ICC Cricket World Cup 2023: बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 28वां मैच आज 28 अक्टूबर शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में नीदरलैंड ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

हालांकि, नीदरलैंड का यह फैसला उनके लिए फिलहाल कुछ ठीक नहीं रहा है। बता दें कि बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों के सामने नीदरलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट चुके हैं। डच टीम को पहला झटका दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर तस्कीन अहमद ने दिया, जब उन्होंने विक्रमजीत सिंह को 3 रनों पर शाकिब अल हसन के हाथों कैच कराया, तो वहीं अगले ही ओवर में शौरीफुल इस्लाम ने मैक्स ओ डाउड (0) को तंजिद हसन के हाथों कैच आउट कराकर सस्ते में पवेलियन का रास्ता दिखाया।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक नीदरलैंड ने 13 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय वीजली बैरेसी 41* और कॉलिन एकरमैन 14* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

बांग्लादेश प्लेइंग XI:

तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

नीदरलैंड प्लेइंग XI:

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉड, वेस्ले बर्रेसी, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ‘एक विकेट की हार विनाशकारी है’ साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर बोले Shahid Afridi

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?