IPL 2023: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 15 रन बनाकर आउट हुए पृथ्वी शॉ, तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 15 रन बनाकर आउट हुए पृथ्वी शॉ, तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है।

Prithvi Shaw (Pic Source-Twitter)
Prithvi Shaw (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

बता दें, अभी तक दोनों टीमों ने IPL 2023 में एक भी मैच नहीं जीता है। जहां एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में तीन मुकाबले खेले हैं और उन्हें तीनों में ही हार का सामना करना पड़ा है वहीं दूसरी ओर मुंबई ने अभी तक इस सीजन में दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्होंने हार दर्ज की है।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 10 गेंदों में तीन चौकों की मदद से मात्र 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट ऋतिक शौकीन ने लिया। शॉ का प्रदर्शन अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक रहा है। वो अभी तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। उनके इस खराब प्रदर्शन को देखकर कई लोगों ने ट्विटर में अपनी प्रतिक्रिया दी है। पृथ्वी शॉ को अब जल्द से जल्द बड़ा स्कोर बनाना पड़ेगा ताकि उनकी टीम भी इस सीजन की अंक तालिका में ऊपर आ सके।

पृथ्वी शॉ की खराब बल्लेबाजी को देख तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Manishkhandal07/status/1645811950960652289?s=20

https://twitter.com/pk_mountain_mad/status/1645809377809670145?s=20

https://twitter.com/mumbai_k_riders/status/1645809316275048449?s=20

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI-

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ और रिले मेरेडिथ।

मुंबई इंडियंस सब्स्टीट्यूट:

ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI-

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया और मुस्तफिजुर रहमान।

दिल्ली कैपिटल्स सब्स्टीट्यूट:

अमन खान, मुकेश कुमार, सरफराज खान, प्रवीण दुबे, ईशांत शर्मा

close whatsapp