खत्म नहीं हो रहे सूर्यकुमार यादव के खराब दिन, DC के खिलाफ बिना खाता खोले लौट गए पवेलियन
इस महत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - Apr 11, 2023 11:16 pm

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनका विकेट मुकेश कुमार ने अपने नाम किया। बता दें, पिछले काफी समय से सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली गई थी जिसमें सूर्यकुमार यादव तीनों ही मुकाबलों में पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। अभी तक सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं जिसकी वजह से तमाम लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बिना खाता खोले पवेलियन लौटे सूर्यकुमार यादव, तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
https://twitter.com/RAVINDU_PANDEY/status/1645843460770140160?s=20
SKY 4th Golden Duck in last 6 innings.
Comeback strong.@mipaltan @DelhiCapitals @IPL#SuryakumarYadav #SKY #DelhiCapitals #MumbaiIndians #DCvsMI #IPL2023 #SportsTak pic.twitter.com/QbJEZ5h4ap— Sports Tak (@sports_tak) April 11, 2023
वर्ल्ड कप में चलना जरूरी है आईपीएल में कोई जरूरी नहीं#SuryakumarYadav
— अभी मिश्रा (@410mishraji) April 11, 2023
Yes this "Nazar lagna" is the real thing 😂 #SuryakumarYadav
— विद्रोही (Calm-less) (@kamm_less) April 11, 2023
#SuryakumarYadav I think he is making record in the world of getting zero in row we should support him #SuryakumarYadav #Succession #DCvsMI pic.twitter.com/GvlwTw66wu
— 9ISHANT (@9ISHANT2) April 11, 2023
सुना है आज फिर आसमां (SKY) में सुराख़ कर गया कोई। #SuryakumarYadav फिर गोल्डन डक हुए हैं।#IPL2023 | #MIvsDC | #IPL pic.twitter.com/u8QpOpjAb0
— Jay Shukla 🇮🇳 (@JayShukla08) April 11, 2023
Will Sky play in world cup?
Will BCCI still select him?
We want answers see his last 6 innings :
Surya Kumar yadav in last six innings in white ball cricket
0(1)
0(1)
0(1)
15(16)
1(2)
0(1)
😡😡 #MIvsDC#DCvMI #SuryakumarYadav #BCCI pic.twitter.com/ZkWbM0rRH9— sky (@lovanaah12) April 11, 2023
बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान डेविड वार्नर ने 47 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली जबकि अक्षर पटेल ने 25 गेंदों में चार चौके और 5 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। मनीष पांडे ने 26 रन का योगदान दिया। पृथ्वी शॉ भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और मात्र 15 रन बनाकर आउट हो गए।
मुंबई इंडियंस की ओर से पीयूष चावला ने 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI-
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ और रिले मेरेडिथ।
मुंबई इंडियंस सब्स्टीट्यूट:
ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI-
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया और मुस्तफिजुर रहमान।
दिल्ली कैपिटल्स सब्स्टीट्यूट:
अमन खान, मुकेश कुमार, सरफराज खान, प्रवीण दुबे, ईशांत शर्मा