आईपीएल2023: चोटिल होने के बावजूद केवल MI के लिए मैच जीतने के बारे में सोच रहे थे तिलक वर्मा!
तिलक वर्मा इस समय जारी आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है।
अद्यतन - Apr 12, 2023 4:16 pm

मुंबई इंडियंस (MI) के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इस साल की शुरुआत में चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर बिताए समय के बारे में बात की। आपको बता दें, हैदराबाद का यह प्रतिभाशाली बल्लेबाज दिसंबर 2022 में भारत ए के बांग्लादेश के दौरे पर चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा।
उन्होंने उस बांग्लादेश दौरे के बाद सीधे जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में वापसी की। तिलक वर्मा ने चोट से लौटने के बाद जारी आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) के पहले मैच के साथ मैदान में धमाकेदार वापसी की।
मैं मुंबई इंडियंस के लिए मैच जीतना चाहता हूं: तिलक वर्मा
उन्होंने RCB के खिलाफ 46 गेंदों में नाबाद 84 रनों की पारी खेली, और इस समय वह जारी आईपीएल 2023 में 3 मैचों में 147 रनों के साथ MI के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है। इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ MI की छह विकेट की जीत के बाद तिलक वर्मा ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ बातचीत के दौरान बताया कि वह चोट से रिकवरी के दौरान मानसिक रूप से मजबूत थे और अपनी टीम के लिए मैच विजेता बनने पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे।
तिलक वर्मा ने रोहित शर्मा को बताया: ‘जब मैं चोटिल हुआ था, तब मैं मानसिक रूप से मजबूत था और मैं मैदान पर वापस आने के लिए बेताब था। मैं केवल इस बारे में सोच रहा था कि जब मैं खेलने के लिए वापस आऊंगा तो बेहतर कैसे हो सकता हूं, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूं और टीम के लिए अच्छा करूं।
इसलिए मैंने इस सीजन के लिए उसी के हिसाब से तैयारी की। मैं पिछले साल MI के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था, इसलिए मैं इस बारे में सोच रहा था कि इस साल टीम के लिए कैसे मैच जीत सकता हूं।’
How does @TilakV9 feel to bat with "The Hitman"? 🤔
What does @mipaltan captain @ImRo45 feel about a young & talented Tilak Varma? 🤔
You wouldn't want to miss this insightful & fun convo 😎 – By @ameyatilak
Full Interview 🎥 🔽 #TATAIPL | #DCvMIhttps://t.co/fkU5RsIEMe pic.twitter.com/wT4OgPnQoR
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2023