CSK vs RR: अंतिम ओवर में सिर्फ यॉर्कर पर थी निगाहें: संदीप शर्मा - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK vs RR: अंतिम ओवर में सिर्फ यॉर्कर पर थी निगाहें: संदीप शर्मा

12 अप्रैल को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से मात दी।

Sandeep Sharma (Pic Source-Twitter)
Sandeep Sharma (Pic Source-Twitter)

12 अप्रैल को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से मात दी। बता दें, RR की ओर से आखिरी ओवर फेंकने आए संदीप शर्मा ने कमाल की डेथ गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

चेन्नई सुपर किंग्स को यह मुकाबला जीतने के लिए आखिरी ओवर में 21 रनों की जरूरत थी। संदीप शर्मा ने इस ओवर की शुरुआत 2 वाइड गेंदों से की। इसके बाद पहली गेंद डॉट फेंकी। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार दो छक्के जड़े। आखिरी 3 गेंदों में CSK को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे लेकिन संदीप शर्मा ने लगातार तीन योर्कर फेंककर RR को इस मैच में जीत दिलाई।

मुकाबला खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन में संदीप शर्मा ने धोनी के खिलाफ आखिरी ओवर में अपने गेम प्लान का खुलासा किया। संदीप ने कहा कि, ‘मैं आखिरी ओवर में योर्कर फेंकने को देख रहा था। मैंने नेट्स में भी अच्छी योर्कर फेंकी थी।

लेग साइड काफी बड़ा था लेकिन योर्कर फेंकने के चक्कर में मैंने दो फुल टॉस गेंद फेंक दी जिसपर मुझे दो छक्के लगे। इसके बाद मैंने अपना साइड बदला और यह मेरे लिए काफी सही साबित हुआ। मैं चाह रहा था कि गेंद को जडेजा से दूर रखूं और ऐसा करने में मैं सफल रहा।’

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स अब इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंची

बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच को जीतकर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में पहला स्थान ग्रहण किया। उन्होंने अभी तक चार मुकाबले खेले हैं जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है और 1 में उन्हें का सामना करना पड़ा है। वहीं इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में 5वें पायदान पर है। उन्होंने अभी तक चार मैच खेले हैं जिसमें से 2 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स को अब अपना अगला मुकाबला 16 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मुकाबला 17 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है।

close whatsapp